Sheezan Khan ने Falaq Naaz के Bigg Boss OTT 2 में शामिल होने पर लगाई मुहर, लिखा ये खास नोट

Summary :

बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट में एक्ट्रेस फलक नाज का नाम भी शामिल हैं। आपको बता दें, फलक-शीजान खान की बहन हैं। शीजान खान कुछ वक्त पहले जेल से रिहा हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी बहन फलक के बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने की खबर को कन्फर्म कर दिया है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हर गुज़रते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। इस शो में कौन-कौनसे कलाकार इस बार नज़र आएंगे ये जानने के लिए दर्शक बेताब बैठे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स के नाम तो अब सामने भी आ गए हैं। इनमे से एक नाम ऐसा ही जो बीते दिनों खूब सुनाई दिया और कंट्रोवर्सी का बड़ा हिस्सा था। 
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट में एक्ट्रेस फलक नाज का नाम भी शामिल हैं। आपको बता दें, फलक-शीजान खान की बहन हैं। शीजान खान कुछ वक्त पहले जेल से रिहा हुए हैं और इन दिनों साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग में बिजी हैं।
इस बीच एक्टर ने अपनी बहन फलक के बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने की खबर को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने इस पर अपनी खुशी भी जाहिर की है। शीजान ने फलक को लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट शेयर किया है। 
एक्टर ने अपनी बहन की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “फलक नाज आपी आप अब तक की सबसे मजबूत इंसान हैं! ये आपकी नई जर्नी है, मुझे पता है कि आप इसे जीत लेंगी। #बिग बॉस ओटीटी।”
आपको बता दें, कि फलक नाज और शीजान खान टीवी के जाने-मानें चेहरे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा के सुसाइड मामले में इनका नाम चर्चा में था। शीजान को तुनीषा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था और लगभग 2 महीने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। इस बिच उनपर और उनकी बहन पर कई आरोप लगे थे। 

Desk Team