आप सभी ने ट्रेन में सफर तो किया ही होगा, ट्रेन का सफर कुछ ऐसा होता है जो सभी लोगो को एक काफी अच्छी याद देता है। जब भी हम ट्रेन की बात करते है तो सबसे पहले आपके दिमाग में आपको अपने बचपन का ख्याल आता होगा, हां और ये सच भी है जब भी कोई बचपन में ट्रैन से सफर करता है, तो उसके पास कई सारे सवाल होते है।
.jpg)
ट्रेन कैसे चलती है? ये अपना रास्ता कैसे बदलती है? कुछ ये मन में ये सवाल भी कई बार आता है कि हम ट्रेन में सफर करते है या धरती आगे की तरफ चलती है? ट्रेन से जुड़े कई सवाल सभी के मन में हमेशा रहते है। अभी आपको याद हो या ना हो, लेकिन आपकी बचपन की याद ये बात जरूर कहती होगी कि क्या ट्रेन आपस में रेस करती है? आपके मन में भी ये सवाल कई बार आया होगा लेकिन क्या ये सच है इस खबर में जाने।

आज आपको सोशल मीडिया पर सभी जगहों ट्रेन रेस की कई वीडियो बड़ी आसानी से देखने की मिल जाएगी लेकिन आपको बता दे कि वो सभी वीडियो गलत होती है। दरअसल दो ट्रेन आपस में कभी रेस लगा ही नहीं सकती है। इसके पीछे की वजह बताई जाती है एक ही दिशा में जाने वाली दो या दो से अधिक ट्रैक ज्यादा नहीं होती है। इसी कारण ट्रेन आपस में कभी रेस नहीं कर सकती है। पर कभी-कभी कुछ ऐसे नज़ारे जरूर देखने को मिल जाते है, जिससे लगता है कि ट्रेन आपस में रेस कर रही है।
.jpg)
ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम भी मचाते है, लेकिन ये पूरी तरह से गलत होते है। हां कुछ बड़े स्टेशन पर जहां रेल पटरी की संख्या ज्यादा होती है वहां भी कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिलते है। वैसे क्या आपको भी इससे पहले इस सवाल का जवाब पता था? अगर हां तो अपना कमेंट जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App



