Shehnaaz Gill को हर बार प्यार में मिला है धोखा, बोली- ‘सब मुझे छोड़कर चले गए’

Summary :

बॉलीवुड की बबली और बेहद ही क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज़ गिल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अभी-अभी सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। इसी के साथ शहनाज़ इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने म्यूजिक वीडियो ‘यार का सताया हुआ है’ को लेकर चर्चा में हैं। जिसके प्रमोशन भी एक्ट्रेस खूब व्यस्त दिख रही हैं।

बॉलीवुड की बबली और बेहद ही क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज़ गिल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अभी-अभी सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। इसी के साथ शहनाज़ इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने म्यूजिक वीडियो ‘यार का सताया हुआ है’ को लेकर चर्चा में हैं। जिसके प्रमोशन भी एक्ट्रेस खूब व्यस्त दिख रही हैं। इसी बीच शहनाज़ का एक बार फिर पुराना दर्द छलक उठा हैं। जिसे आज भी याद कर एक्ट्रेस की आंखें नम हो उठती हैं। 
दरअसल शहनाज गिल ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने कभी भी किसी को प्यार में धोखा नहीं दिया है, लेकिन उन्हें कई बार मिला है। एक मीडिया ग्रुप के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- “मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है। जो-जो गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।”
शहनाज गिल ने इसी इंटरव्यू में अपने स्कूल के क्रश का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में एक लड़का था, जिस पर सभी मरती थीं, लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और उनका सारा होमवर्क करता था। दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि वह उन्हें लाइक करता है।
 साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की दोस्ती से तो सभी वाकिफ ही होंगे। बिग बॉस के घर में शुरू हुआ ये दोस्ती हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आने लगी थी। वही घर से बाहर आने के बाद भी यह दोस्ती कायम थी। कहा तो यह भी जा रहा था की दोनों दोस्त से कही ज्यादा था 
हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्तें पर कोई बात नहीं की। लेकिन इन दोनों का रिश्ता बी-टाउन के पसंदीदा रिश्तों में से एक कहा जाता था। लेकिन  2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस चीज ने शहनाज को तोड़कर रख दिया था। और अब वह रिलेशनशिप से दूर सिर्फ काम पर ध्यान दे रही हैं। 

Desk Team