बिग बॉस 13 की चर्चित अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों बड़े ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को खो देने के बाद काफी ज्यादा दुखी हैं, जिसके बाद से वह किसी से रूबरू नहीं हुई है। लेकिन एक्टर के निधन के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस पहली बार किसी पब्लिक प्लेस नजर आयीं।

हाल ही में शहनाज को अमृतसर के पिंगलवाड़ा इलाके के एक अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया। जहां से शहनाज की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वैसे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों में शहनाज को पहली बार हंसते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

हर जगह से लिया था ब्रेक…
शहनाज गिल के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले जाना किसी सदमे से कम नहीं था। इस दौरान एक्ट्रेस कुछ समय के लिए कैमरे से लेकर सोशल मीडिया तक से ब्रेक पर चली गई थीं। हालांकि अब वह धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म ‘हौसला रख’ में देखा गया था।
वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो ऐसा कहा जा रहा था फिल्म रिलीज होने के बाद शहनाज लंदन चली गई थीं जिसके बाद अब वो वापस आई तो उन्हें और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में शहनाज गिल हरे रंग का स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा लगाए और खुले बालों में वह हमेशा की तरह बहुत क्यूट नजर आ रही हैं।
बच्चों को देख चेहरे पर दिखी खुशी
पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की इन तस्वीरों को एक फैन ने अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किया है , जिसके कैप्शन में फैन ने लिखा-खुश होने का सबसे अच्छा तरीका है कि दूसरों को मुस्कुराते हुए देखें और खुद को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दूसरों को खुश करें…क्वीन फॉर ए रीज़न सपोर्ट करते रहें।
जबकि दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस एक बुजुर्ग महिला को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज जब बच्चों से मिलती हैं तो कभी हंसती और कभी उनसे बातें करती हैं।


Download Android App
Download iOS App



