तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में अब तक कोई खास अपडेट नही आया है पर उनके बॉयफ्रेंड शीजाऩ खान पुलिस की हिरासत में है जब्कि तुनिषा की मौत को अभी एक महीना होने वाला है। शजीन खान की बहने और उनके परिवार वाले लगातार शजीन की बेल की मांग कर रहे हैं।
उनके परिवार का कहना है कि शजीन के खिलाफ कोई सबूत नही है तो उसे जेल मे क्यों बंद किया है। इसी बीच खबर आई है कि शजीन की बहन नाज की अचानक तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाल ही में शीजान खान की मां ने एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें शीजान की बहन फलक नाज दिख रही हैं। फोटो में वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी मां ने एक नोट भी शेयर किया है।


बता दें कि तुनीषा को मरे लगभग एक महीना होने को है मगर यह मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसका विरोध कर रहे है नौबत यह आ गई कि तुनीषा सुसाइड केस को अब हिन्दु मुस्लिम विवाद बनाया जा रहा है तो वही दूसरी और शीजान की मां उनके जेल से निकलने की गुहार लगा रही है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)





