साल 2020 सिर्फ आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी काफी परेशानी भरा रहा है। बहुत से सेलेब्स ऐसे भी थे जिन्हें खराब तबियत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसमें ‘हल्ला बोल’ एक्टर शिवकुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। सीनियर टीवी एक्टर शिव कुमार वर्मा की तबीयत कुछ दिनों पहले काफी बिगड़ गई थी। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब वापस घर आ गए हैं।

इन मुश्किल भरे दिनों में शिव कुमार की बेटी उनके साथ रहीं। उनकी बेटी राजसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि भाई ने उनसे दूरी बना ली थी और टीवी या बॉलीवुड इंडस्ट्री में से भी किसी ने उनकी मदद नही की। राजसी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक्टरेप हेल्थ अपडेट जानने के लिए कॉल किया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

राजसी ने दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं पता कैसे ये दिन बीते। मैं काफी परेशान थी जब पापा वेंटिलेटर पर थे। 6 दिन बाद वह वहां से वापस आए। मेरा भाई भी साथ नहीं था, उसने कोई मदद नहीं की। वह हमसे दूर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। लेकिन जिस बात से मैं सबसे ज्यादा शॉक्ड हुई वो ये कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने कॉल करके पापा की हेल्थ के बारे में जाना, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मुझे अपने फिक्स डिपोजिट तोड़नी पड़ी क्योंकि इलाज के लिए 5 लाख चाहिए थे।’

राजसी ने बताया कि 2 शोज को प्रोड्यूस करने के बाद पिता शिव कुमार वर्मा को थोड़ी फाइनेंशियल दिक्कत का सामना करना पड़ा। राजसी ने कहा, ‘शो के प्रोमोज आ गए थे, लेकिन कोई शख्स उनसे बार-बार पैसे मांग रहा था। मेरे पापा ने पहले ही इसमें बहुत पैसे इन्वेस्ट कर दिए थे और अब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इसके बाद शो ऑनएयर ही नहीं हुए।’
राजसी ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के एसोसिएशन सिंटा और फिल्म इंडस्ट्री वेल्फेयर ट्रस्ट ने 50-50 हजार रुपए की मदद की थी। इसके अलावा सीनियर एक्ट्रेस कुनिका लाल भी मदद के लिए आगे आई थीं। लेकिन इनके अलावा कोई नहीं आया।’ राजसी ने आखिर में कहा, ‘अब पापा को सिगरेट या ड्रिंक्स नहीं लेना है और अपना वजन भी कम करना है। इसके अलावा उन्हें एक्सरसाइज भी करनी हैं। उनके लंग्स कमजोर हो गए हैं।’


Download Android App
Download iOS App



