Shweta Tiwari के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर Shivani Gosain ने दिया बड़ा बयान, बोली: “हसबैंड-वाइफ की प्रॉब्लम…”

Summary :

टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसस में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने हार्डवर्क और टैलेंट से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ सफलताओं से भरी रही है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। श्वेता की दो शादियां रही हैं पहली शादी राजा चौधरी से और दूसरी अभिनव कोहली से। हालांकि दोनों ही रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक सके। राजा चौधरी ने लगाए थे आरोप हाल ही में राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने श्वेता पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के…

टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसस में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने हार्डवर्क और टैलेंट से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ सफलताओं से भरी रही है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। श्वेता की दो शादियां रही हैं पहली शादी राजा चौधरी से और दूसरी अभिनव कोहली से। हालांकि दोनों ही रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक सके।

राजा चौधरी ने लगाए थे आरोप

हाल ही में राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने श्वेता पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के दौरान उनका को-एक्टर सीजेन खान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इन दावों ने एक बार फिर पुरानी बातें ताजा कर दी हैं। अब इस पूरे मामले में सीरियल की को-एक्ट्रेस शिवानी गोंसाई (Shivani Gosain) ने अपना स्टेटमेंट दिया है।

Shweta Tiwari and Cezanne Khan

शिवानी गोंसाई ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक इंटरव्यू में शिवानी से सीधे पूछा गया कि क्या ‘कसौटी जिंदगी की’ की शूटिंग के समय श्वेता (Shweta Tiwari) और सीजेन के बीच कोई निजी रिश्ता था। इस पर शिवानी ने कहा, “मैं किसी की पर्सनल लाइफ पर कुछ भी बोलना सही नहीं समझती, लेकिन मैंने श्वेता को उस दौर में बहुत डिस्टर्ब देखा है। वह अक्सर परेशान रहती थीं, कई बार रोती हुई नजर आती थीं।”

शिवानी ने बताया कि उस समय श्वेता (Shweta Tiwari) न केवल काम के दबाव में थीं, बल्कि उनकी फैमिली लाइफ की अन्स्टेबल थी “वो 36-36 घंटे शूटिंग करती थीं, बेबी छोटा था, दूर से शूटिंग के लिए आती थीं और घर की जिम्मेदारियों में भी लगी रहती थीं।”

Shivani Gosain

कंफर्ट जोन को लेकर उठाए सवाल

शिवानी का मानना है कि जब किसी रिश्ते में सम्मान और प्यार न मिले, तो व्यक्ति अपने कंफर्ट के लिए किसी और की तरफ आकर्षित हो सकता है। उन्होंने कहा,“अगर आप अपनी पर्सनल लाइफ में परेशान हो और आपको कोई समझने वाला मिले तो उसमें कुछ गलत नहीं। कई बार सेट पर ज्यादा समय बिताने के कारण को-स्टार्स के बीच कंफर्ट जोन बन जाता है। इसे कई बार गलत भी समझा जाता है।”

“सच क्या है”

हालांकि शिवानी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि श्वेता (Shweta Tiwari) और सीजेन के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता था। उन्होंने कहा, “सच क्या है, ये मैं भी नहीं जानती। हां, इतना जरूर है कि सेट पर काम करते हुए एक कनेक्शन बन जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसमें कुछ गलत है।”

shweta tiwari

श्वेता तिवारी की चुप्पी

इस पूरे मामले पर अब तक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन शिवानी गोंसाई के इस इंटरव्यू के बाद यह साफ है कि श्वेता ने लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है और इन अफवाहों या आरोपों से उनकी छवि को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि श्वेता या सीजेन इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं। फिलहाल फैंस को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:  Kapil Sharma Show Season 3: क्या खत्म हो रहा है कॉमेडी का जादू? रेटिंग्स में गिरावट ने खड़े किए सवाल

Yashika Jandwani