राधिका की मां ने खोला कातिल पिता का कच्चा चिट्ठा! बोलीं- वो बहुत सनकी…

Summary :

Radhika Yadav Murder: हरियाणा के गुरूग्राम में रहने वाली राधिका यादव के मर्डर केस ने सबको झकझोर कर रख दिया है। नेशनल लेवल टेनिस प्लेयर राधिका के पिता ने ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। राधिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके सपने पूरे करने वाला पिता ही उसकी हत्या कर देगा। शुरुआती जांच में जहां हत्या की वजह समाज के ताने बताए जा रहे हैं। दरअसल, पिता को बेटी की अकादमी से परेशानी थी। महज 25 वर्ष की उम्र में राधिका को उसके पिता दीपक यादव ने 4 गोलयां मार दीं। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे…

Radhika Yadav Murder: हरियाणा के गुरूग्राम में रहने वाली राधिका यादव के मर्डर केस ने सबको झकझोर कर रख दिया है। नेशनल लेवल टेनिस प्लेयर राधिका के पिता ने ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। राधिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके सपने पूरे करने वाला पिता ही उसकी हत्या कर देगा। शुरुआती जांच में जहां हत्या की वजह समाज के ताने बताए जा रहे हैं। दरअसल, पिता को बेटी की अकादमी से परेशानी थी। महज 25 वर्ष की उम्र में राधिका को उसके पिता दीपक यादव ने 4 गोलयां मार दीं। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। अब राधिका की मां ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

सनकी था दीपक यादव

राधिका की मां ने बताया, राधिका के पिता दीपक यादव न सिर्फ एक शकी इंसान था, बल्कि सनकी और गुस्सैल भी थे। पुलिस ने राधिका हत्याकांड में उसकी मां का बयान भी दर्ज कर लिया है। मां के बयान से पुलिस को समझ आ गया है कि आरोपी पिता दीपक सनकी और बेहद गुस्सैल इंसान है। सूत्रों की मानें तो राधिका यादव की मां ने पुलिस के सामने दर्ज कराए गए अपने बयान में बताया है कि दीपक हमेशा अपनी पत्नी और बेटी पर शक करता था। राधिका की मां ने दीपक का एक और राज उजागर किया। राधिका की मां के मुताबिक, एक बार दीपक ने मुझसे सिर्फ इसलिए झगड़ा किया क्योंकि मैंने अपने जीजा से बात की थी। जब मैं अपने देवर से बात कर रही थी तो वो गुस्से से लाल हो गया और झगड़ा करने लगा।

Radhika Yadav Father
Radhika Yadav Father

कई देशों में टेनिस खेल चुकी थी राधिका

राधिका यादव राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच से अधिक देशों में टूर्नामेंट खेले थे। कंधे की चोट के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास लेकर गुरुग्राम में एक निजी टेनिस एकेडमी शुरू की थी, जहां वे बच्चों को प्रशिक्षण दे रही थीं। उनकी एकेडमी से उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही थी।

समाज के ताने बने मौत का कारण

पुलिस को दिए अपने बयान में दीपक यादव ने बताया कि बेटी की कमाई पर आश्रित होने को लेकर समाज में उन्हें ताने सुनने पड़ते थे। हाल ही में अपने गांव की यात्रा के दौरान भी कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी मनमानी करती है और वे उसी की कमाई खा रहे हैं। दीपक ने स्वीकार किया कि वह इन बातों से मानसिक रूप से परेशान था और अंततः गुस्से में आकर उसने राधिका की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ेंः – इनाम-उल-हक के साथ अफेयर में थीं राधिका! क्या इस वजह से पिता ने की हत्या? सामने आया नया एंगल

Neha Singh