यह ऑफ शोल्डर ब्लाउज कटवर्क डिजाइन की वजह से बहुत प्यारा दिख रहा है, आप इसे स्कैलप डिजाइन में भी बनवा सकती हैं
इस तरह के ब्लाउज को न सिर्फ लहंगे के साथ बल्कि साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है
यदि आप इसे श्लोका की तरह फुल स्लीव में बनवायेंगी तो इसका लुक और बढ़ जाएगा
पफ स्लीव और फुल स्लीव अलग अलग डिजाइन हैं लेकिन श्लोका के इस ब्लाउज में दोनों डिजाइन समाए हुए हैं
शॉर्ट नेकलाइन वाले इस ब्लाउज के स्लीव्स के आगे फ्रिल वाला पैटर्न है, जिससे इस ब्लाउज की खूबसूरती और बढ़ गई है
ऑफ शोल्डर ब्लाउज तो आम है लेकिन सीमन स्ट्रैप वाला पैटर्न कम ही दिखता है
श्लोका का यह ब्लाउज मल्टी कलर एम्ब्रॉइडरी वर्क के साथ बहुत सुंदर दिख रहा है लेकिन इसकी खूबसूरती बढ़ी है इस पैटर्न की वजह से
इस तरह के ब्लाउज फॉक्स फेदर लगे हुए मिलते हैं, जिनसे लहंगे या साड़ी का लुक कई गुना अधिक बढ़ जाता है
इस तरह के फेदर ब्लाउज को आप पेस्टल लहंगा या पेस्टल प्लेन साड़ी के साथ पहनेंगी तो ही लुक अच्छा आएगा
यह लहंगा करीना कपूर के पू कैरेक्टर से प्रेरित था, जिसका वन शोल्डर ब्लाउज बहुत ग्लैमरस है
यह स्लीवलेस है लेकिन इसमें लगे क्रिस्टल्स कंधे पर लातक रहे हैं, इस ब्लाउज का बैक भी देखने लायक है, जसीमें 3 सिम्पल पट्टियां लगी हुई हैं
हॉल्टर नेक ब्लाउज को कइयों ने पहना होगा लेकिन श्लोका की तरह हॉल्टर नेकलाइन के साथ बो बैक वाला ब्लाउज कितनों ने पहना है
इस ब्लाउज के बैक पर पर्ल वाली लेस भी लगी हुई है, जिसकी वजह से लुक बहुत गॉर्जियस आ रहा है
यह हाफ पफ स्लीव ब्लाउज बहुत सिम्पल लेकिन उतना ही खूबसूरत है, इस ब्लाउज की नेकलाइन स्वीटहार्ट है, जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती बढ़ गई है
पफ स्लीव ब्लाउज के स्लीव्स पर मैचिंग शेड में गोल गोल बटन वाली लेस लगी है, जिससे इसका लुक बढ़ गया है



Download Android App
Download iOS App


















