श्रद्धा कपूर की WhatsApp चैट हुई लीक, स्पेशल वन को लिखा- तुम मुझे हमेशा ग्रेट फील कराते हो

Summary :

पैपराजी ने श्रद्धा कपूर की व्हाट्सप्प चैट को लीक कर दिया, जिसके देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी काफी नाराज हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की निजी जिंदगी में क्या हो रहा है, ये जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। जिम, शॉपिंग तो कभी मीटिंग्स के लिए आते -जाते अक्सर सेलेब्स स्पॉट होते हैं। हाल ही में बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पैपराजी ने स्पॉट किया। खूबसूरत श्रद्धा अक्सर पैपराजी को अच्छे से एंटरटेन करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जो खुद एक्ट्रेस को भी पसंद नहीं आएगा। पैपराजी ने श्रद्धा कपूर की व्हाट्सप्प चैट को लीक कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी काफी नाराज हैं। 


हुआ ये कि श्रद्धा अपने फिल्म की शूट पर थीं। फिल्म के सेट पर भी पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। ब्लू ड्रेस में तैयार हुईं श्रद्धा काफी प्यारी लग रहीं थीं। पर एक्ट्रेस का ध्यान उस वक्त कहीं और था। वो पूरे टाइम अपने फोन में लगीं हुईं थीं। उनकी टाइपिंग स्पीड से लग रहा था कि किसी के साथ चैट करने में बिजी हैं। फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करने लगे। इस दौरान पपराजी की नजर श्रद्धा की पर गई और उन्होंने उसे भी कैप्चर कर लिया। 


जब फोटोज देखी तो पता चला कि श्रद्धा किसी ‘स्‍पेशल वन’ से बात कर रही थीं। ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि श्रद्धा जिससे बात कर रहीं थी उसका नाम उन्होंने तीन हार्ट इमोजी से सेव किया है। ऐक्‍ट्रेस मेसेज में लिखती हैं, ‘मैं कभी अपनी लाइफ में तुम्‍हारे जैसे किसी इंसान से नहीं मिली।’ इस पर जवाब आता है, ‘मुझे खुशी है कि तुम इस तरह सोचती हो।’

 

इसके बाद श्रद्धा का मेसेज है, ‘तुम सच में मुझे सुनते हो, ऐसा कोई नहीं रहा है!!! तुम मुझे हमेशा ग्रेट फील कराते हो।’ इस पर दिल वाला इमोजी रिप्‍लाई में आता है। फिर ऐक्‍ट्रेस लिखती हैं, ‘हां तुम कराते हो! मेरे सभी सपनों और विशेज को पूरा करने के लिए थैंक्‍यू।’ इस पर जवाब आया, ‘यह मेरा सौभाग्‍य है! जब भी कुछ चाहिए हो, मुझसे कहो।’


वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा अब डायरेक्‍टर लव रंजन की अगली अनाम फिल्‍म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगी। 

Desk Team