हमेशा अपने दमदार अभिनय से चर्चा में बनी रहने वाली सीरियल भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल देशभर में 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया है इस खास अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसकी वजह से शुभांगी अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य को अर्ध्य देती दिख रही हैं। वह पूजा में भले ही मग्न और मंत्रों का उच्चारण करती दिख रही हैं, लेकिन उन्होंने सैंडल पहने हुए हैं।

यहां देखिये वीडियो…
तो बस फिर क्या था एक्ट्रेस को सैंडल पहनकर पूजा करते देख लोगों को रास नहीं आया और यूजर्स ने शुभांगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- चप्पल तो उतार देतीं मैडम। एक अन्य ने लिखा, तुम पूजा नहीं, सूर्य देव का अपमान कर रही हो। इतना ही नहीं शुभांगी के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई जिसकी वजह से उन्होंने भी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने में देर नहीं लगाई।




वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो के कमेंट कर अपनी सफाई देते हुए लिखा- मेरे प्यारे दोस्तों, जो भी मेरे लिए गलत लिख रहे हैं उनके लिए एक जवाब। जहां मैं खड़ी हूं सूर्य को जल चढ़ाने के लिए, वो हमारे स्टूडियो का हिस्सा है, वहां कई बार टूटे हुए कांच के टुकड़े और नाखून पड़े रहते हैं, और हां एक और बात प्रार्थना करने के लिए मन साफ होना जरुरी है, मन मैला हो और बाहर से साफ सफाई कर भी लो तो कोई फायदा नहीं, जरा इस बारे में ध्यान दीजिएगा।

बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं जब शुभांगी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब एक्ट्रेस को लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया है।


Download Android App
Download iOS App



