टीवी जगत की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। इतना ही नहीं श्वेता की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। हाल ही में श्वेता ने फिर से अपने फैंस के लिए कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं,जिनमें अभिनेत्री स्विमिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

श्वेता की यह फोटोज अब खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह पूल में रिलैक्स करती हुईं दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने ब्लू बिकिनी और ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं।

श्वेता तिवारी की यह ग्लैमरस तस्वीरें एक रिसॉर्ट में वेकेशन के दौरान की हैं। देखा जा सकता है एक्ट्रेस पूल में बहुत खुश दिखाई दे रही हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई है। वहीं फोटोज को एक्ट्रेस ने पोस्ट करके इनके कैप्शन में लिखा जब कभी संदेह हो तो तैराकी करके इसे दूर करो।
यहां देखिए श्वेता तिवारी की बिकिनी वाली तस्वीरें-
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं एक यूज़र ने लिखा- आख़िर इसका सीक्रेट क्या है? आप निश्चित रूप से अपनी उम्र को हरा रही हैं। आज की कई एक्ट्रेसेज़ से ज़्यादा हॉट और यंग दिखती हैं।

बता दें बीती 4 अक्टूबर को श्वेता ने उम्र का 40वां पड़ाव पार कर लिया है। श्वेता तिवारी बहुत समय से अपने पति अभिनव कोहली के साथ सबकुछ ठीक नहीं चलने को लेकर खबरों में रही थीं। इतना ही नहीं साल 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। अभिनव से श्वेता की ये दूसरी शादी है। इनसे उनको एक बेटा रियांश है। जबकि पहली शादी राजा चौधरी से हुई जिससे उनको एक बेटी पलक है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी अभी सोनी टीवी के शो मेरे डैड की दुल्हन में नजर आ रही हैं। इस शो में श्वेता के साथ अभिनेता वरुण बडोला मेल लीड में हैं।


Download Android App
Download iOS App



