सेलिब्रेटी कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक ट्रेडिशनल वेडिंग फंक्शन में फैमली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। ग्रैंड वेडिंग के बाद न्यूली वेड कपल 8 फरवरी को जैसलमेर से दिल्ली पहुंचा। जहां सिड की फैमिली ने उनका ग्रैंड वेलकम किया।

जैसलमेर एयरपोर्ट पर अपने कैजुअल अवतार में नजर आने के बाद दिल्ली में न्यूली वेड कपल बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में दिखा। दिल्ली में कपल ने मीडिया से मुलाकात की और उन्हें जमकर पोज भी दिए। न्यूली वेड कपल ने मीडिया को पोज देने के बाद मिठाई के डिब्बे भी बांटे। इस दौरान कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो भी साफ देखने को मिल रहा था।

दिल्ली में कपल रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आया। जहां कियारा रेड सलवार सूट और रेड नेटेड दुपट्टे में बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सिड भी व्हाइट पजामा के साथ पेयर किए गए रेड कुर्ते में कमाल लग रहे थे। सिड की फैमली ने दिल्ली में न्यूली वेड कपल का शानदार स्वागत किया।
एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा दोनों सिड के घर के बाहर कार से बाहर आते नजर आ रहे हैं। सिड की फैमली ने मैन डोर पर दोनों की आरती उतारी और इस दौरान दोनों के वेलकम में ढ़ोल भी बजाए गए। जिसमें फैमली के मेंबर्स खूब डांस भी करते दिखें। वहीं आज यानि 9 फरवरी को कपल का दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया है।


बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में बॉलीवुड से कुछ सेलेब्स ने शिरकत की थी। जिसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, जूही चावला, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी भी शामिल हुए थे। वहीं अब खबर है कि कपल दिल्ली के बाद कपल मुंबई में भी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए स्पेशल वेडिंग रिसेप्शन रखने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



