गोल्ड नहीं, सिल्वर है नया Trend! 5 Latest और Unique Silver Mangalsutra Designs, जो आपको देंगे मॉडर्न और Classy लुक

Summary :

Silver Mangalsutra Designs: कुछ महिलाओं को गोल्ड के बजाय सिल्वर ज्वेलरी पहनना बेहद ही पसंद होता है। वैसे भी आजकल, सिल्वर ज्वेलरी का काफी ट्रेंड है। शादीशुदा महिलाएं को लिए मंगलसूत्र काफी अहम होता है, यह उनके सुहाग की निशानी मानी जाती है। कई महिलाओं को हैवी मंगलसूत्र लॉकेट के डिजाइंस पसंद होते हैं तो कई महिलाओं को लाइट वेट लाइट वेटमंगलसूत्र पसंद आते हैं। आज हम आपके लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन लाये है जो आपको काफी पसंद आएंगे। 5 Trendy Silver Mangalsutra Designs, जो आपको देंगे युनिक लुक 1. Silver Floral Mangalsutra फ्लोरल डिजाइन यानी फूल वाले पेंडेंट भला किसे पसंद नहीं आते। इस तरह के…

Silver Mangalsutra Designs: कुछ महिलाओं को गोल्ड के बजाय सिल्वर ज्वेलरी पहनना बेहद ही पसंद होता है। वैसे भी आजकल, सिल्वर ज्वेलरी का काफी ट्रेंड है। शादीशुदा महिलाएं को लिए मंगलसूत्र काफी अहम होता है, यह उनके सुहाग की निशानी मानी जाती है। कई महिलाओं को हैवी मंगलसूत्र लॉकेट के डिजाइंस पसंद होते हैं तो कई महिलाओं को लाइट वेट लाइट वेटमंगलसूत्र पसंद आते हैं। आज हम आपके लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन लाये है जो आपको काफी पसंद आएंगे।

5 Trendy Silver Mangalsutra Designs, जो आपको देंगे युनिक लुक

1. Silver Floral Mangalsutra

Silver Mangalsutra Chain Designs
Silver Mangalsutra Chain Designs (Photo: Social Media)
फ्लोरल डिजाइन यानी फूल वाले पेंडेंट भला किसे पसंद नहीं आते। इस तरह के लॉकेट नई दुल्हन पर और भी खूबसूरत लगते हैं। ये देखने में भी क्लासी और सबसे यूनिक लगते हैं।

2. Minimalist Silver Mangalsutra

Silver Mangalsutra Designs
Silver Mangalsutra Designs (Photo: Social Media)
यह सिल्वर मिनिमलिस्ट मंगलसूत्र नेकलेस सेट आपको एक क्लासिक लुक देगा। सिल्वर क्रिस्टल पेंडेंट के साथ, यह नेकलेस आपके ओवरऑल आउटफिट को ट्रेडिशनल के और मॉडर्न टच भी देगा। आप इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी पेयर कर सकते हैं।

3. Silver Pendant Mangalsutra

Silver Mangalsutra Designs
Silver Mangalsutra Designs (Photo: Social Media)
अगर आपको सिल्वर मंगलसूत्र पहनना है और उसमें ज्‍यादा स्‍टोन वर्क नहीं चाहिए, तो बाजार में आपको लाइटवेट और बोल्‍ड डिजाइंस वाले सिल्वर मंगलसूत्र डिजाइंस मिल जाएंगे। यह दिखने में थोड़े एथनिक होते हैं, इसलिए इन्‍हें आप सलवार सूट और साड़ी आदि के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं।

4. Black Bead Silver Mangalsutra

Silver Mangalsutra Designs
Silver Mangalsutra Designs (Photo: Social Media)
काले मोतियों से जड़ा एक भारी चांदी का लॉकेट वाला यह मंगलसूत्र आपको ₹2,000 की रेंज में मिल जाएगा। इसमें ट्रेडिशनल काली मोतियों का काम दिया गया है जो इसे एक परफेक्ट डिजाइनर लुक दे रहा है। इस स्टाइलिश मंगलसूत्र को आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।

5. Infinity Diamond Pendant Mangalsutra

Silver Mangalsutra Designs
Silver Mangalsutra Designs (Photo: Social Media)
डायमंड लवर्स के लिए यह मंगलसूत्र काफी अच्छी चॉइस होगी। इस मंगलसूत्र की अनोखी डिज़ाइन आप पर बेहद प्यारी दिखेगी। ब्लैक बीड चेन के साथ  इंफिनिटी डायमंड पेंडेंट वाला यह मंगलसूत्र आपको काफी खूबसूरत और यूनिक लुक देगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।