दर्शन रावल एक भारतीय गायक, संगीतकार और गीतकार हैं जो अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं। सिंगर पहली बार टीवी पर रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में नजर आए। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने गानों से दुनिया भर में धूम मचा दी। खैर, दर्शन रावल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया है। सिंगर दर्शन ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी कर ली है। उन्होंने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर करते हुए वेडिंग सेरेमनी की कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
दर्शन रावल ने धरल सुरेलिया से की शादी
मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने अपने आईजी हैंडल पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दर्शन रावल ने धरल सुरेलिया से शादी कर ली है। दूल्हा-दुल्हन बने दर्शन और धरल सुरेलिया इन तस्वीरें में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘माय बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर।’
कौन हैं धरल सुरेलिया?
दर्शन की दुल्हन धरल सुरेलिया पेशे से आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं। डिग्री बैबसन कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की। साथ ही उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप में एम.एससी की डिग्री भी हासिल की है। धरल एक फेमस डिजाइन कंपनी की डिजाइन फर्म की फाउंडर हैं। उन्होंने इस फर्म के जरिए कई बड़े डिजाइन प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।
कईं फेमस गाने गा चुके दर्शन
दर्शन भी सिंगिंग की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। हर कोई उनकी आवाज का कायल है। दर्शन ने कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। वो ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ‘जब तुम चाहो’, ‘तेरा सुरूर’ के ‘मैं वो चांद’, ‘सनम तेरी कसम’ के ‘खींच मेरी फोटो’ और ‘लवयात्री’ के ‘चोगाड़ा’ जैसे फेमस गाने गा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App






