Singer Humane Sagar Passes Away: ओडिया म्यूज़िक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिर्फ 34 साल की उम्र में लोकप्रिय सिंगर Humane Sagar का निधन हो गया। उनकी अचानक मौत ने फैंस ही नहीं, पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। 17 नवंबर की रात AIIMS भुवनेश्वर में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली, जहां वे पिछले तीन दिनों से भर्ती थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत
14 नवंबर की दोपहर Humane Sagar की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया। डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट किया और एक स्पेशल टीम उनकी देखरेख के लिए तैनात की गई। शुरुआती रिपोर्ट्स से ही पता चल गया था कि स्थिति गंभीर है और तुरंत एडवांस्ड ट्रीटमेंट की जरूरत है।
क्या थी मौत की वजह?
AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टरों के अनुसार, ह्यूमन सागर की मौत का कारण मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम रहा। इसके साथ ही वे कई गंभीर हेल्थ कंडीशंस का सामना कर रहे थे, जिनमें शामिल हैं,
एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेलियर, बाइलेटरल निमोनिया, डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, लेफ्ट वेंट्रिकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन । इन सभी बीमारियों के एकसाथ बढ़ने से उनका शरीर धीरे-धीरे जवाब देता चला गया और 17 नवंबर की रात उनकी हालत नियंत्रित नहीं की जा सकी।
इंडस्ट्री में छाया मातम
Humane Sagar की मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। ओडिया इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने उनकी याद में श्रद्धांजलि दी। उनकी आवाज़, उनकी भावुक शैली और उनके हिट गाने फैंस के दिलों में हमेशा गूंजते रहेंगे।
सिर्फ 34 साल की उम्र में ह्यूमन सागर का जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। इतने कम समय में उन्होंने जो पहचान बनाई, वह किसी बड़े उपलब्धि से कम नहीं थी।
फैंस के बीच हमेशा जिंदा रहेगी उनकी आवाज़
Singer Humane Sagar Passes Away: भले ही Humane Sagar अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने, उनका संगीत और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। ओडिया संगीत जगत ने आज एक चमकता हुआ सितारा खो दिया, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





