Gold Silver Rate Today 18 Nov: सोना चमका, चांदी पड़ी फीकी! जानें आपके शहर में कितनी है आज कीमत

Summary :

Gold Silver Rate Today 18 Nov: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोने के भाव आज लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए हैं, तो वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹310 ऊपर पहुंचे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो उत्तर भारत के कई बड़े शहरों यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी…

Gold Silver Rate Today 18 Nov

Gold Silver Rate Today 18 Nov: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोने के भाव आज लगातार दूसरे दिन मजबूत हुए हैं, तो वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है।

दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹310 ऊपर पहुंचे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो उत्तर भारत के कई बड़े शहरों यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के दाम हाल ही में कमजोर हुए हैं। तो आइये जानते हैं, आपके शहर में क्या है आज सोने-चांदी के ताजा भाव।

Gold Silver Rate Today 18 Nov: आज कैसा है सोने-चांदी का भाव?

gold rate today 18 nov
आज कैसा है सोने-चांदी का भाव? (Image- Social Media)

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 कम हुए हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उसके एक दिन पहले यह प्रति किग्रा ₹4100 सस्ती हुई थी और फिर उससे पहले लगातार पांच दिनों में प्रति किग्रा ₹20600 महंगी हुई थी। जबकि सोने के भाव की बात करें, तो दिल्ली में कल 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,220 रूपये प्रति ग्राम था। आज दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,25,560 पहुंच गई है।

Gold Rate Today 18 Nov: 10 प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)

gold rate today 18 nov
24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (Image-Social Media)
शहर 22 कैरट (10 ग्राम) 24 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,15,110 ₹1,25,560
जयपुर ₹1,15,110 ₹1,25,560
कोलकाता ₹1,14,960 ₹1,25,410
पटना ₹1,13,510 ₹1,25,460
मुंबई ₹1,14,960 ₹1,25,410
चेन्नई ₹1,15,390 ₹1,25,880
अहमदाबाद ₹1,15,010 ₹1,25,460
बेंगलुरु ₹1,14,960 ₹1,25,410
लखनऊ ₹1,15,110 ₹1,25,560
हैदराबाद ₹1,14,960 ₹1,14,960

Silver Rate Today 18 November: इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव

gold rate today 18 nov
इन शहरों में क्या है चांदी के ताजा भाव (Image- Social Media)
शहर चांदी का भाव (प्रति किलो)
दिल्ली 1,66,900
बेंगलुरु 1,66,900
जयपुर 1,66,900
चेन्नई 1,72,900
लखनऊ 1,66,900
पटना 1,66,900
गुरुग्राम 1,66,900
हैदराबाद 1,72,900
कोलकाता 1,66,900
मुंबई 1,66,900
अहमदाबाद 1,66,900

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 17 Nov: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम! जानिए आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।