सिंगर कनिका कपूर करने वाली है दूसरी शादी? जानिए कौन है दूल्हा, कब और कहा होंगे सात फेरे?

Summary :

एक बार फिर सिंगर कनिका कपूर खबरों में छाई हुई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरे आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कनिका को लेकर ऐसी खबर है कि वह एनआरआई गौतम के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बॉलीवुड को बेबी डॉल और चिट्टियां कलाईयां जैसे सुपरहिट गाने देने वाली मशहूर सिंगर कनिका कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती है। कभी उनके गाने उन्हें लाइमलाइट में लाते है तो कभी कोई कंट्रोवर्सी हो जाती है। आखिरी बार कनिका कपूर चर्चा में आईं थी तो उसकी वजह थी उनका विदेश यात्रा के बाद पार्टी अटेंड करना और उसके बाद कोविड पॉज़िटिव पाई जाना। आपको बता दे, कनिका कपूर पहली इंडियन सेलिब्रिटी थी जो कोविड की चपेट में आयी थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया ट्रॉल्लिंग से भी गुज़ारना पड़ा, साथ ही उनके पर कई केस भी दर्ज करवाए गए थे। इन सबके बीच वो मोस्ट सर्च सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी शामिल हो गई थी।  
वही अब एक बार फिर सिंगर खबरों में छाई हुई है। मगर इस बार कनिका जिस वजह से चर्चा में हैं वो काफी सुखद और अच्छी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरे आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कनिका को लेकर ऐसी खबर है कि वह एनआरआई गौतम के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब तक दोनों की शादी की खबरें तो आती रहती थीं, लेकिन अब डेट को लेकर भी अपडेट आया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक कनिका 20 मई को गौतम से शादी करने वाली हैं। कनिका ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। वह अपने साथ-साथ अपने तीनों बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं। बता दें कि 43 साल की कनिका की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले कनिका ने राज चंदोक से शादी की थी जिससे उनके 3 बच्चे भी हैं। हालांकि शादी ज्यादा चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। गौतम भी राज की तरह एनआरआई हैं जो लंदन में रहते हैं। 
रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका और गौतम ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला ले लिया था। शादी लंदन में करने का दोनों का प्लान है। हालांकि अभी तक कनिका की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है और ना ही उन्होंने इस बारे में कोई कमेंट किया है।
कनिका के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहला गाना साल 2012 में जुगनी जी गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। हालांकि कनिका को पॉपुलैरिटी मिली साल 2012 में रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से। इसके बाद कनिका ने साल 2014 में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का लवली और कमली गाना गाया था। फिर इसी साल कनिका ने फिल्म रॉय से चिट्टियां कलाईयां गाना दिया जो सुपरहिट था। 
कनिका ने फिर इसके बाद छिल गए नैना, जवानी ले डूबी, दा दा दस्से, लव लेटर, बीट पे बूटी, रेशम दा रुमाल, नचदी फिरांगी, थाड़े रहियो जैसे हिट गाने दिए। कनिका ने लास्ट पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज के हिंदी वर्जन ओ अंतावा का ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा गाया था जिसे काफी पसंद किया गया। फिलहाल कनिका अपने म्यूजिक टूर पर हैं और वह विदेश में जमकर शोज कर रही हैं।

Desk Team