सोनम कपूर ने पति को किस करते हुए सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, तस्वीर शेयर कर लिखा ख़ास मैसेज

Summary :

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और नए साल को लेकर एक ख़ास मैसेज भी लिखा।

आज नए साल के मौके पर सभी नयी खुशियों की तलाश में है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कहा पीछे रहने वाले है। तो बस एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए नए साल के आने की ख़ुशी दिखाई है और बताया है की वो 2021 में क्या करेंगी। 
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और नए साल को लेकर एक ख़ास मैसेज भी लिखा। 
सोनम कपूर ने लिखा, ‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। ये साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा और आध्यात्मिक विकास समेत तमाम चीजों से भरा रहने वाला है। मैं एक अच्छे साल की ओर देख रही हू्ं। हम खूब मेहनत करेंगे और जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।’ 
वैसे, सोनम कपूर के साल के इस पहले पोस्ट में काफी पॉजिटिविटी देखने को मिली। फैंस उनकी इस ख़ास तस्वीर और मैसेज को खूब पसंद कर रहे है। उम्मीद है की अब एक्टर्स का ये साल वैसा ही हो जैसा वो चाहती है। 

Desk Team