बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वालीं है। इन दिनों वो अपनी प्रेगनेंसी काफी एन्जॉय कर रहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ के अपटेट फैंस के साथ शेयर करतीं रहतीं हैं। सोनम के मैटरनिटी फोटोशूट्स इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें वो बखूबी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है, लेकिन इस फोटो के बाद सोनम कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दे, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर की एक फोटो काफी वायरल होने के साथ ट्रोल हो रही है। दरअसल, इन दिनों सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में टाइम स्पेंड कर रहीं हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें, इन फोटोज़ में सोनम कपूर ब्लैक क्रॉप टॉप, मैटरनिटी पैंट और ब्लेजर पहने नज़र आ रहीं हैं। साथ ही बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रहीं हैं। सोनम कपूर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं।

सोनम और रिया की इन फोटोज़ पर फैंस की मिली-जुले कॉमेंट्स देखने को मिल रहें है। एक तरफ जहां लोग उनके लुक की तारीफें कर रहें हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहें है। यहां तक कि कुछ यूज़र्स को सोनम का लुक पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फोटोशूट की याद दिला रहा है और उन्होंने रिहाना को कॉपी करने की बात कह दी है। तो वहीं, कुछ यूज़र्स ने तो ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि बेबी गर्ल आने वाली है या बेबी बॉय आएगा। इसके अलावा कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखकर उन्हें हलवाई वाले अंकल ही बता दिया है।
बता दें, सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती रहती है। उनका प्रेग्नेंस में भी फैशन लाजवाब देखने को मिला है। सोनम कपूर अपने लुक्स में फ्यूजन का तड़का लगाना पसंद करती है। साथ ही एक्ट्रेस सिंपल लुक को भी अपने फैशन सेंस से ड्रामैटिक टच देकर उसे सुपर क्लासी बना देती है।


Download Android App
Download iOS App



