पटना के बेघर मां-बच्चों के लिए पसीजा सोनू सूद का दिल, घर देने का किया वादा

Summary :

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आगे आकर मदद की है। हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए पैदल ही निकल गए थे उसके बाद उनके दुख

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आगे आकर मदद की है। हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए पैदल ही निकल गए थे उसके बाद उनके दुख को कम करने के लिए सोनू सूद ने उनको घर पहुंचाने के लिए इंतजाम करवाया। हालांकि वह लगातार बेसहारा और मजबूर लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। दरअसल पटना के बेघर परिवार की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसके बाद उन्होंने उस परिवार को घर देने का फैसला किया है। 
घर देंगे पटना के बेघर परिवार को 
बता दें कि सोनू को ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने पटना की एक तस्वीर ट्वीट करके लिखा, सर यह महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं मदद करें आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नही कोई। सोनू सूद ने इस ट्वीट का तुरंत जवाब देते हुए लिखा, कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा। सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ इसके बाद हो रही है। 

सोनू सूद के नाम पर प्रवासी मजदूर ने अपनी दुकान का रखा नाम 
केरल के कुछ मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान एक्टर सोनू सूद ने एयरलिफ्ट करवाया था। इसके बाद सोनू सूद के नाम पर उड़ीसा के एक मजदूर ने अपनी दुकान का नाम रख लिया। ‘सोनू सूद वेल्डिंग वर्कशॉप’ अपनी दुकान का नाम उन्होंने रखा। सोशल मीडिया पर वह तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। 

 सोनू  किताब लॉकडाउन के अपने एक्सपीरियंस पर लिखेंगे

लॉकडाउन के दौरान अपने एक्सपीरियंस पर एक किताब सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले यह घोषणा की थी कि लिखेंगे। लेकिन इस किताब का नाम फाइनल अभी तक नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग भी लोगों ने उठाई है। जिस तरह उन्होंने प्रवासी मजदूरों की इतनी मदद की है। 

Desk Team