बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो अक्सर सोफी अपनी बोल्ड फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बर्थडे के खास मौके पर सोफी चौधरी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ स्पेशल फोटोज शेयर की हैं।

सोफी ने शेयर की तस्वीरें…
अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर केक के साथ तस्वीर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है,मेक मी विश 5 एंड इट लॉट्स ऑफ केक,माय किंडा बर्थडे। वैसे सोफी की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है तभी तो उन्होंने धड़ल्ले से लाइक और बर्थडे विश करना शुरू कर दिया। मालूम हो अभिनेत्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
वैसे सोफी ने यह भी बताया कि इस साल कोरोना की वजह से उनका बर्थडे हर साल की तरह नहीं बन सकेगा,लेकिर वो इस साल को खास बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। सोफी ने कहा कि उनके दोस्त यार बहुत हैं और एक दिन में सभी से मिलकर पार्टी करना कोरोना टाइम मेें बहुत मुश्किल होगा,इस वजह से वो अपना बर्थडे एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे तीन दिन तक सेलिब्रेट करेंगी।

दरअसल सोफी का कहना है पिछले साल उन्होंने एक ही दिन अपने सभी दोस्तों,परिवार सभी को एक साथ एक ही दिन पार्टी कर अपना जन्मदिन मनाया था,परंतु इस साल कोरोना की वजह से उन्हें अपने बर्थडे पार्टी को तीन दिन मनाना पड़ रहा है।

वहीं फिल्मों की बात करें तो अदाकारा शादी नंबर 1,शूटआउट एट वडाला और वंस अपॉन अ टाइम मुंबई दोबारा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। खैर बतौर अभिनेत्री सोफी का करियर कुछ खास नहीं रहा है,मगर उनके गाने खूब चर्चा में रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



