सौरव गांगुली ने अजय देवगन की ‘मैदान’ की तारीफों के बांधें पुल, बोले अवश्य देखने वाली फिल्म

Summary :

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। सौरव गांगुली को दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक बहुत पसंद आई और इसलिए उन्होंने फिल्मकी की कास्ट के साथ-साथ इस फिल्म की तारीफ की है। सौरव गांगुली ने अपने रिव्यू में बताया कि ‘मैदान’ उन्हें ये फिल्म क्यों अच्छी लगी और लोगों ये भारतीय स्पोर्ट्स फिल्म क्यों देखना चाहिए। इस फिल्म में अजय देवगन ने भारत के पॉपुलर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को बहुत ही सरल और शानदार तारीके से पेश किया है। सौरव गांगुली ने अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। सौरव गांगुली को दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक बहुत पसंद आई और इसलिए उन्होंने फिल्मकी की कास्ट के साथ-साथ इस फिल्म की तारीफ की है। सौरव गांगुली ने अपने रिव्यू में बताया कि ‘मैदान’ उन्हें ये फिल्म क्यों अच्छी लगी और लोगों ये भारतीय स्पोर्ट्स फिल्म क्यों देखना चाहिए। इस फिल्म में अजय देवगन ने भारत के पॉपुलर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को बहुत ही सरल और शानदार तारीके से पेश किया है।

  • सौरव गांगुली ने अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर किए
  •  अजय देवगन ने भारत के पॉपुलर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को बहुत ही सरल और शानदार तारीके से पेश किया

सौरव गांगुली ने मैदान की तारीफ

क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली जो फैंस के बीच दादा के नाम से पॉपुलर उन्होंने अजय देवगन स्टारर हाल ही में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं। उन्हें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के महान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम और भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को बहुत अच्छे से दिखाया गया है #मैदान को सिनेमाघरों में देखने से बिल्कुल भी न चूकें। भारतीय फुटबॉल सितारों की इस कहानी को जरूर देखें। ये भारतीय खेल फिल्म बड़े पर्दे पर देखना चाहिए।’

फिल्म मैदान के दीवाने हुए स्टार्स

अजय देवगन की ‘मैदान’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद तीन दिनों में इसकी कुल कमाई 15.6 करोड़ के लगभग हो गई है। इस बीच ये उम्मीद की जा रही है कि रविवार को कारोबार में उछाल आ सकता है। सौरव गांगुली के अलावा करण जौहर, जावेद अख्तर, वरुण धवन और शाहिद कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म मैदान की खास बात

अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक है, जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, देव्यांश त्रिपाठी, बोनी कपूर, नितांशी गोयल और आयशा विंधरा लीड रोल में दिखाई दिए। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फलि्म का निर्माण जी स्टूडियोज, बेव्यू प्रोजेक्ट्स और फ्रेश लाइम फिल्म्स ने किया गया है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।