सेलिब्रिटीज की ज़िंदगी बिलकुल भी आसान नहीं है। जब कोई फेमस होता है तो उसे लोग पसंद करते है ये तो ज़ाहिर सी बात है लेकिन इसी के साथ कुछ लोग उनके दुश्मन भी बन जाते है। ऐसा ही कुछ अब साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम के साथ भी हुआ है।
.jpg)
चियान विक्रम के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बीते सोमवार को एक अनजान शख्स ने फोन कॉल के जरिए एक्टर के घर में बम होने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस खोजी कुत्तों और बॉम्बस्क्वाड के साथ पहुंची और एक्टर के घर की तलाशी ली।

घर के आस-पास जांच के बाद पुलिस ने इसे गुमराह करने वाला वाक्य बताया। साथ ही अधिकारियों को कॉल का पता लगाने के आदेश दिए। विक्रम से पहले भी कई एक्टर्स को भी इस तरह के फोन आए हैं।

इससे पहले विल्लुपुरम के मरक्कनम में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और कई अन्य अभिनेताओं को बम की धमकी दी थी। बाद में उस उस व्यक्ति के परिवार वालों ने माफी मांगी थी। पुलिस को शक है कि इसमें भी वही व्यक्ति शामिल हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



