आज के मॉडर्न जमाने में साड़ी जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही इंपोर्टेंट हो गया है उसका ब्लाउज।
बॉलीवुड ब्यूटीज ने ब्लाउज ट्रेंड में बदलाव कर दिया है। अब यह स्टाइलिंग का अहम हिस्सा है।
अगर आप भी साड़ी में मॉडर्न दिखने की चाहत रखती हैं तो ट्रेंड के बारे में आपको पूरी जानकारी होना जरूरी है।
भारतीय फैशन पर हमेशा से ही बॉलीवुड का पूरा प्रभाव रहा है। यही कारण है कि इन दिनों ब्रालेट ब्लाउज काफी ट्रेंड में है।
स्लिम लुक के लिए परफेक्ट है ये लाइट फैब्रिक से बने ब्लाउज।
हर किसी की बॉडी अलग होती है, ऐसे में यह जरूरी है कि आप ब्लाउज उसी के अनुसार चुनें।
अगर आप मोटी हैं तो आप पॉली कॉटन ब्लाउज चुनें। यह आमतौर पर कॉटन कपड़े से बनाए जाते हैं और आपको फुल कवरेज देते हैं।
छोटे कंधे वाले के लिए आमतौर पर स्क्वायर नेक लाइन वाला ब्लाउज बनाया जाता है,साथ ही इसके शोल्डर ब्रॉड रखे जाते हैं।
अगर आपकी हाइट छोटी है तो आपको हमेशा डीप नेक या फिर वी नेक का ब्लाउज चुनना चाहिए।
अगर आप भी बॉलीवुड ब्यूटीज की तरह बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो आप स्ट्रैपलेस ब्लाउज पैटर्न चुन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App













