बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हर कोई सुहाना खान को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अपनी पढ़ाई कर वापस भारत लौटीं सुहाना खान हाल ही में मुंबई में नजर आईं, सुहाना को शुक्रवार को फिल्म मेकर जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। तस्वीरों के वायरल होने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि क्या अब सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मिटिंग उस प्रोजेक्ट के लिए हो सकती है जिसके बारे में काफी पहले खबर आई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि सुहाना अपना डेब्यू जोया अख्तर की फिल्म के साथ कर सकती हैं। जो कि पॉपुलर कॉमिक्स आर्ची का रूपांतरण होगा। हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

लेकिन खबरें हैं कि इस फिल्म में सुहाना के साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे। ऐसी चर्चाएं हैं कि जोया की इस फिल्म का नाम द आर्चीज होगा। ये चार दोस्तों की कहानी होगी, जिसमें उनकी टीनएज लाइफ को दिखाया जाएगा। इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। आर्ची गैंग का ये देसी वर्जन इंडियन फैंस को खूब भाने वाला है।

वही आपको बता दे, इसके बाद सुहाना को एक रेस्तरां में भी जाते देखा गया। इस दौरान शाहरुख खान की लाडली ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उन्होंने COVID-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया। सुहाना ने व्हाइट कलर का स्पैगिटी टॉप पहना हुआ था। इसके साथ मास्क से अपना फेस कवर किया था। गले में एक गोल्ड चेन के साथ छोटा सा पैंडेंट। इसके साथ बाल पूरी तरह से बांधे हुए थे। सुहाना ने वहीं मौजूद पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गईं।


Download Android App
Download iOS App



