Salman Khan की फिल्म ‘सुल्तान’ चीन बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की फिल्म सुल्तान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो तबाड़तोड़ कमाई की थी लेकिन वहीं चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर इतनी ज्यादा कमाई नहीं

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की फिल्म सुल्तान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो तबाड़तोड़ कमाई की थी लेकिन वहीं चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर इतनी ज्यादा कमाई नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद की जा रही थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार चीनी बॉक्स ऑफिस पर Salman Khan और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने एवरेज ओपनिंग ही की है। और पहले दिन केवल 6.66 करोड़ रुपए बटोरने में ही कामयाब हो पाएं हैं।

फिल्म ने पहले हफ्ते के अंत तक 229 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते के अंत तक 277 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।बात करें फिल्म के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन की तो यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और इसकी कुल कमाई 300 करोड़ 45 लाख रुपये रही थी।

Salman Khan के वर्तमान वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘सुल्तान’ 6 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने रेसलर की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 36 करोड़ रुपये बटोरे थे।

तरण के मुताबिक चीन में 36.474 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उम्मीद से बत्तर शुरूआत की है। इससे पहले Salman Khan की फिल्म बजरंगी भाईजान भी चीन में रिलीज हुई थी जिसने पहले दिन ही 2.25 मिलियन डॉलर का अच्छा खासा कलेशन किया था। बता दें कि बजरंगी भाईजान के मुकाबले सुल्तान ने अभी तक आधी से भी कम कमाई की है।

फिल्म की कहानी

‘सुल्तान’ फिल्म ओलंपिक मेडल जीतने की जंग पर आधारित है। ‘सुल्तान’ से पहले चीन में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन फिल्मों के नाम बजरंगी भाईजान, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम और बाहुबली हैं।

काम की बात करें तो Salman Khan इन दिनों ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में है। हाल ही में इस फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग माल्टा में खत्म हुई है।

Desk Team