MC Stan के कॉन्सर्ट में Sumbul,Nimrit और Shiv ने मचाया गदर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

Summary :

बिग बॉस 16 के विनर और रैपर वर्ल्ड के जाने-माने नाम कहे जाने वाले एमसी स्टेन घर से बाहर आने के बाद लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एमसी घर से बाहर आने के बाद लगातर मीडिया को इंटरव्यूज दे रहे है साथ ही कई कॉन्सर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 16 के विनर और रैपर वर्ल्ड के जाने-माने नाम कहे जाने वाले एमसी स्टेन घर से बाहर आने के बाद लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एमसी घर से बाहर आने के बाद लगातर मीडिया को इंटरव्यूज दे रहे है साथ ही कई कॉन्सर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दे की एमसी स्टेन के रैपिंग के लाखों की संख्या में लोग दीवाने हुए रहते हैं। ऐसे में बीती रात एमसी स्टेन ने मुंबई में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान धमाल मचा दिया। इस दौरान मंडली के कई सदस्य भी नजर आए।
 
दरअसल ये कोई नई बात नहीं है जब एमसी स्टेन के कॉन्सर्ट में इतने तादाद में फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा हैं। लेकिन इस बार एमसी के कॉन्सर्ट में बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट ने शामिल होकर कॉन्सर्ट का मजा दोगुना कर दिया। एमसी स्टेन के कॉन्सर्ट की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरयल हो रही हैं, जिसमें फैंस बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ स्टेन भी स्टेज पर अपनी रैपिंग से आग लग रहे हैं।
एमसी स्टेन के कॉन्सर्ट में उनके दोस्त भी उन्हें चीयर करने पहुंचे। मुंबई में हुए इस कॉन्सर्ट में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर खान एक साथ नजर आए। इस कॉन्सर्ट में शिव, निमृत और सुंबुल ने एक साथ काफी मस्ती की। तीनों इस फोटो में स्टेन के कॉन्सर्ट में शामिल होकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
कॉन्सर्ट में पहले शिव और निमृत पोज देते हुए दिखे थे लेकिन फिर बाद में इस दौरान सुम्बुल ने भी एंट्री मार दी थी। फिर तीनो ही स्टार्स ने साथ में मीडिया को पोज देते हुए नजर आए थे। 
बिग बॉस 16 के बाद मुनव्वर फारूकी ने एमसी स्टेन से खास मुलाकात की थी और अब मुनव्वर स्टेन के कॉन्सर्ट में भी पहुंचे। यहां पर आकर उन्होंने एमसी स्टेन को चीयर किया।

Desk Team