बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सनी देओल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी हिमाचल प्रदेश के हेल्थ सेक्रेटरी ने मंगलवार को दी है।

कुछ समय पहले ही सनी देओल ने ट्वीट के जरिए फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया। सनी देओल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

सनी निजी दौरे पर हिमाचल प्रदेश आए हैं, वह पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले के मनाली में स्थिति फार्म हाउस में रुके हैं। 64 साल के एक्टर सनी देओल ने हाल ही में मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी कराई थी, जिसके बाद कुछ समय आराम करने के लिए मनाली में अपने फॉर्म हाउस पर आए। जानकारी के मुताबिक, 3 दिसबंर को सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे। लेकिन हल्का बुखार और गले में खराश महसूस होने के बाद उन्होंने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

सनी देओल ने गुरु नानक जयंती के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘अपने 2’ का ऐलान कर दिया है। फिल्म में परिवार की तीन पीढ़ी साथ में नजर आएंगी। इसका ऐलान करते हुए सनी देओल ने अपने वेरिफाइड अकांउट से ट्वीट किया और फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई।


Download Android App
Download iOS App



