छात्र के एडमिट कार्ड पर पिता की जगह अपना नाम आने पर इमरान हाशमी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड की बोल्ड और बेहद हॉट अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की बोल्ड और बेहद हॉट अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैसे इस बार सनी लियोन अकेले नहीं बल्कि उनके साथ-साथ अभिनेता इमरान हाशमी भी चर्चा का विषय बने हुए है। इसके पीछे की वजह कुछ बेहद अजीबो-गरीब भी है,जिसको सुनकर शायद एक फेर को आप भी हैरान रह जाएंगे। 
जी हां दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक के एक स्टूडेंट ने फॉर्म में अपने परेंट्स के तौर पर फिल्म एक्टर इमरान हाशमी और अभिनेत्री सनी लियोन का नाम भरा है। दरअसल छात्र के माता-पिता मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और दोनों ने शादी नहीं की है। कुंदन कुमार धनराज महतो डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट हैं, जो मुजफ्फरपुर के मीनापुर ब्लॉक में स्थित है।
 
इमरान हाशमी का आया मजेदार रिएक्शन
बिहार के एक छात्र के ऐडमिट कार्ड पर पिता का नाम इमरान हाशमी और मां का नाम सनी लियोनी होने की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए इमरान ने हाशमी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं कसम खाता हूं,यह मैं नहीं हूं। इस पोस्ट पर इमरान हाशमी के फैन्स भी ट्वीट कर रहे हैं। इमरान के एक फैन ने लिखा, यह काफी हो गया। मुझे लगता है कि बहुत से लोग अपने पैरेंट्स के नाम की जगह आपका नाम लिख देंगे, सिर्फ चर्चा के लिए।
बता दें कि यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज इस मामले की जांच कर रही है। ऐडमिट कार्ड में पिता के नाम के कॉलम में इमरान हाशमी का नाम प्रिंट है। वहीं मां के नाम के आगे सनी लियोनी का नाम छपा है। इतना ही नहीं अडे्रस की जगह पर चतुरबाज स्थान लिखा हुआ है। हालांकि रिपोट्र्स की मानें तो यह उस एरिया का बदनाम रेड-लाइट एरिया है। खबर है कि यह इस छात्र की शरारत है। 
बता दें इस पूरे साल इमरान हाशमी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म जगत में छि़ी वंशवाद की बहस को लेकर एक्टर का बयान जरूर सामने आया था। 

Desk Team