सर्जरी के बाद डिस्चार्ज होकर घर आए सुपरस्टार रजनीकांत, आते ही शेयर की ये तस्वीर

Summary :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यानी एक्टर रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ है। दो-तीन दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहे एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया। सर्जरी के बाद रजनीकांत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यानी एक्टर रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ है। आपको बता दे कुछ दिन पहले ही रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर को कैरोटिड आर्टरी की समस्या बताई गई थी जिसके लिए एक्टर की एक छोटी सी सर्जरी की गई थी। जिसके चलते रजनीकांत करीब दो-तीन दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहे। वही अब एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
आपको बता दे, सर्जरी के बाद रजनीकांत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। घर आने के बाद एक्टर ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रजनीकांत काफी बेहतर नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में एक्टर अपने घर के मंदिर के सामने खड़े नज़र आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है उनकी सिर्फ बैक नज़र आ रही है।  इस फोटो में एक्टर मंदिर की तरफ देख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है ‘घर वापस आ गया’। इसके साथ रजनीकांत ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।

बता दें कि हाल ही में रजनीकांत को सोमवार को ही उपराष्ट्रपति ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है। हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए रजनीकांत को ये सम्मान दिया गया है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। 

राष्ट्रिपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा था कि वह उनकी शुभकामनाएं पाकर बेहद खुश हैं। इस दौरान रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद थीं।

Desk Team