टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियों में सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम एक समय पर लिया जाता था। हालांकि सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत की मौत ने अंकिता को अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी हैं। आज एक महीना पूरा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हो गया है और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।

दरअसल अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी के बाद एक भी पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर नहीं की। लेकिन अब अंकिता ने सुशांत की मौत के एक महीने बाद उनके नाम का दिया जलाया। अंकिता लोखंडे के घर का मंदिर उनकी इस पोस्ट में नजर आ रही है।
CHIlD OF GOD😇 pic.twitter.com/0gPJZzxHKp
— Ankita lokhande (@anky1912) July 14, 2020
सोशल मीडिया यूजर्स को अंकिता की यह पोस्ट बेहद पसंद आ रही है। अब तक उनकी इस पोस्ट को 1 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। अंकिता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लखा, सुशांत के बारे में सुनपर बहुत बुरा लगा। आप अपना ख्याल रखिए हम सभी आपके साथ हैं।



अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के मशहूर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में एक साथ काम किया था। हालांकि काफी लंबे समय तक दोनों रिलेशन में थे। उस समय मीडिया में अंकिता और सुशांत को लेकर यह खबरें आती थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मांमले में सोशल मीडिया पर लोग अब सीबीआई जांच की मांग लगातार उठा रहे हैं। लेकिन सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट में पुलिस को कुछ भी संदेहजनक नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई। बांद्रा अपने घर पर सुशांत ने 14 जून को आत्महत्या की थी।



Download Android App
Download iOS App



