तनुश्री दत्ता के जान को खतरा..! पोस्ट शेयर कर बोली- कुछ हुआ तो नाना पाटेकर जिम्मेदार..

Summary :

अब एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर कर बी-टॉउन में खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर कर लिखा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री
दत्ता एक बार फिर चर्चे में हैं। तनुश्री ने मीटू के तहत नाना पाटेकर पर उत्पीड़न
का आरोप लगाया था। पिछले कुछ दिन पहले तनुश्री ने एक पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड की
माफिया गैंग पर धमकियां देने का आरोप लगाया है। अब एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर
कर बी-टॉउन में खलबली मचा दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर कर लिखा है कि अगर
उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार नाना पाटेकर और
उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे।

Tanushree Dutta accuses 'Bollywood mafia' of harassment

अभिनेत्री ने
शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की और इसके साथ ही परेशान होने
की बात भी कही। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा
, “अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि मीटू आरोपी नाना
पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं. बॉलीवुड माफिया कौन हैं
?
वही लोग जिनके नाम SSR मौत के मामले में बार-बार सामने आए।”

तनुश्री लिखती
हैं, ‘उनकी फिल्में ना देखें,
उनका पूरी तरह से बायकॉट करें। इंडस्ट्री के
चेहरों
, पत्रकारों के पीछे जाइए
जिन्होंने मेरे बारे में फर्जी खबरें फैलाईं। पीआर के लोग भी इसमें शामिल थे। सबके
पीछे जाइए। उनकी जिंदगी को नर्क बना दीजिए क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया
है। कानून और न्याय भले ही फेल हो गया हो लेकिन मुझे महान राष्ट्र के बरे में पूरा
भरोसा है। जय हिंद… बाय। फिर मिलेंगे।
‘

What sexual harassment? Nana Patekar threatens legal action against Tanushree  Dutta

आपको बता दें कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 2008 में अपनी फिल्म
हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने
शिकायत भी दर्ज की थी। उस वर्ष
CINTAA को और 2018 में मामले को फिर से खोल दिया गया था। नाना ने आरोपों से इनकार
किया और कथित तौर पर 2019 में पुलिस से क्लीन चिट प्राप्त की। 

Tanushree Dutta: Bollywood mafia out to hunt me because I rubbed powerful  people the wrong way - Hindustan Times

वक्र फंर्ट की बात
करें तो तनुश्री दत्ता आखिरी बार 2010 में पर्दे पर दिखी थीं उसके बाद उन्होंने ब्रेक
ले लिया। साल 2020 में उन्होंने अपने कमबैक का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि
उनके पास फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर हैं।

Desk Team