हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही मिशन मंगल अक्षय कुमार के कैरियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

लेकिन इस फिल्म का सफलता का जितना श्रेय अक्षय कुमार के खाते में जाता है उतना ही श्रेय फिल्म की अभिनेत्रियों को भी जाएगा। अक्षय कुमार के साथ ये तापसी पन्नू की तीसरी फिल्म है। इसी फिल्म ने एक्ट्रेस के कैरियर को एक नई ऊंचाई दी है।

एक हालिया इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपने शुरूआती दिनों का खुलासा किया है जब उन्हें बेकार तरीके से डील किया जाता था। तापसी ने बताया कि उन्हें पनौती कहा जाता था और प्रोड्यूसर उनसे मिलने से भी इंकार कर देते थे। उन्हें ऐसा लगता था कि अगर तापसी को फिल्मों में लिया गया तो एक्ट्रेस मनहूसियत लेकर आएंगी। इतना ही नहीं जो एजेंसी उन्हें मैनेज करती थी उनका भी कहना था कि तापसी में इतना टैलेंट नहीं है कि बॉलीवुड में किसी मुकाम तक पहुंच सकें।

कुछ ऐसा रहा तापसी का बॉलीवुड कैरियर…
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय से तहलका मचा रही हैं। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा तापसी पन्नू अपनी बेबाकी,दिलेरी और प्रबलता के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती है।

तापसी की जिंदगी में एक समय वो भी था जब एक्टे्रस साउथ फिल्मों में काम करने के लिए काफी मेहनत करती थी लेकिन आज वह बॉलीवुड में खूब धमाल मचाने के लिए जानी जा रही हैं। बता दें कि तापसी ने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरूआत डेविड धवन की फिल्म चश्मेबद्दूर से किया था। जो इसी नाम से आई कल्ट क्लासिक का रीमेक थी।

इससे पहले तापसी साउथ फिल्मों में काम किया करती थी। साल 2015 में तापसी ने अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में एक छोटा सा किरदार निभाया था।

इसके बाद इन्होंने साल 2016 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पिंक में काम किया जिसके बाद एक्टे्रस की अदाकारी को खूब सराहा गया। साल 2017 तापसी ने फिल्म शबाना में लीड रोल निभाया था जिसमें अक्षय कुमार ने एक छोटा-सा रोल किया।
.jpg)
इसके बाद तापसी वरुण धवन के साथ फिल्म जुड़वां 2 में दिखाई दी। वहीं इसी साल आई फिल्म बदला जिसमें तापसी ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी स्थिति मजबूत की है।


Download Android App
Download iOS App



