तारा सुतारिया ने करवाया बॉल्ड फोटोशूट, व्हाइट बैकलेस गाउन में दिखीं काफी हॉट

Summary :

तारा सुतारिया ने फैंस के साथ अपने नए फोटोशूट की एक झलक शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस तारा ऑफ व्हाइट कलर के बैकलेस बेहद रिवीलिंग गाउन में दिखाई दे रहीं हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। आज दुनियाभर के लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहती हैं। बता दें एक्ट्रेस तारा सुतारिया फैंस के बीच सिर्फ अपनी एक्टिंग या फिल्मों की वजह ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। तो वहीं तारा ने अपने एक नए फोटोशूट की फोटोज़ शेयर की है।
आपको बता दें कि तारा सुतारिया सोशल मीडिया लवर भी हैं। वो फैंस के साथ अपनी फिल्मों के अलावा इंस्टाग्राम के जरिए भी जुड़ी रहती हैं। अक्सर वो अपने लेटेस्ट लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती हैं। और अब फिर से तारा ने फैंस के साथ अपने नए फोटोशूट की एक झलक शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस तारा ऑफ व्हाइट कलर के बैकलेस बेहद रिवीलिंग गाउन में दिखाई दे रहीं हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
साथ ही आपको बता दें कि तारा ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। इन फोटोज़ में उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बडे़ गोल्डन ईयररिंग्स भी पहने हैं। जो उनके लुक को और भी खास बना रहा है।
तारा सुतारिया इस लुक में एक से बढ़कर एक कई बोल्ड पोज़ देती दिखाई दें रहीं हैं। इन फोटोज़ में वाकई तारा बेहद हॉट दिख रही हैं। जो उनके फैंस इस लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। साथ ही तारा की इन फोटोज़ पर उनके फैंस लाइक के साथ कॉमेंट करके उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

तारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें लगातार कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। बता दें हाल ही में रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में देखा जा रहा है। उनकी ये फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके बाद तारा, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘एक विलेन 2’ में भी नजर आने वाली हैं।

Desk Team