Jr NTR के जन्मदिन पर रिलीज हुआ War 2 का Teaser, Hrithik Roshan संग दिखा ज़बरदस्त Action

Summary :

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर वॉर 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज हुए ‘वॉर 2’ के टीज़र ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। टीज़र को 3.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिससे यह साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शामिल हो गई है।

बॉलीवुड एक्शन लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का टीज़र आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर एक-दूसरे से आमने-सामने नज़र आ रहे हैं। टीज़र के आते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही घंटों में इसे 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

War 2 Teaser

फैंस को मिला खास तोहफा

टीज़र को 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया, जिससे उनके फैंस को एक खास तोहफा मिला है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार कबीर धालीवाल, जो एक रॉ एजेंट है, के रूप में लौटे हैं। वहीं जूनियर एनटीआर इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं। टीज़र में दोनों के बीच ज़बरदस्त टकराव और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

War 2 Teaser

जूनियर एनटीआर का किरदार

टीज़र में जूनियर एनटीआर का किरदार मुख्य प्रतिपक्षी के रूप में नज़र आ रहा है और वह ऋतिक को बराबरी की टक्कर देते दिख रहे हैं। दोनों अभिनेताओं की भिड़ंत ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में भरपूर एक्शन और एडवेंचर देखने को मिलेगा। टीज़र में मारधाड़, तेजी से भागती कारें, हवाई स्टंट और खतरनाक एक्शन सीन्स ने इसे साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है।

OMG 3 को लेकर सामने आया बड़ा Update, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

कियारा आडवाणी का बोल्ड अवतार

इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। टीज़र में उनका अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज़ देखने को मिला है। हरे रंग की बिकिनी में उनका ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

War 2 Teaser

कब होगी रिलीज

वॉर 2 को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज था, लेकिन टीज़र के आने के बाद एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्में पहले ही शामिल हो चुकी हैं। बता दें, फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Yashika Jandwani