तेजस्वी प्रकाश के बॉडीगार्ड ने सरेआम पैपराजी को दिया धमकी,कहा- ‘मैं अभी मारुंगा पकड़ कर’

Summary :

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत हसीना कही जाने वाली तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तेजस्वी आए दिन ऐसी हरकते करती रहती हैं जिसके कारन वह पैपराजी के कैमरों में स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन अब ना जाने क्यों तेजस्वी के बॉडीगार्ड ने पैपराजी को सरेआम धमकी दे दी हैं।

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत हसीना कही जाने वाली तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब छाई रहती हैं। वही तेजस्वी आए दिन ऐसी हरकते करती रहती हैं जिसके कारन वह पैपराजी के कैमरों में स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन अब ना जाने क्यों तेजस्वी के बॉडीगार्ड ने पैपराजी को सरेआम धमकी दे दी हैं।
दरअसल तेजस्वी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड चीखते चिल्लाते मीडिया पर गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। दरअसल तेजस्वी हाल ही में नायका के ब्यूटी अवॉर्ड में पहुंची थी इस बीच तेजस्वी की फोटो और वीडियो लेने की होड़ में पैपराजी के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद तेजस्वी के बॉडीगार्ड को गुस्सा आ गया। और उसके बाद एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया की अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Slaying in Black Tejasswi Prakash at Nykaa Femina Beauty Awards# tejaswiprakash @bollywoodbandook - YouTube
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी इवेंट के बाद बाहर आ रही होती हैं कि पैपराजी के कैमरे उन्हें घेर लेते हैं और धक्का-मुक्की करने लगते हैं। जिसके बाद तेजस्वी काफी घबराई हुई दिखाई दे रही हैं। इस बीच तेजस्वी के बॉडी गार्ड स्थिति संभालने के लिए आगे आते हैं और पैपराजी को हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान तेजस्वी का एक बॉडी गार्ड वीडियो में बोलता सुनाई देता है, ‘मैं अभी मारुंगा पकड़ के’। सोशल मीडिया पर लोग पैपराजी की इस हरकत को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हद है’। तो वही कुछ लोगों का कहना है की ‘यह क्या तरीका है किसी को इस तरह से धमकी देने का’।
तो वही कुछ लोग बॉडीगार्ड की तारीफ करते हुए भी दिख रहे हैं। जहां यूजर्स का कहना हैं की ‘वो सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहा है’ वही एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। साथ ही लोग अब इसपर जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

Desk Team