जब स्टंट करते वक़्त Tejasswi Prakash की जाने वाली थी जान, छोड़ दिया था ये Hit Show?

Summary :

Tejasswi Prakash Injury: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में नज़र आने वाली है। ख़ास बात ये है कि लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 में उनके साथ उनके पार्टनर कारण कुंद्रा भी दिखाई देंगे, जिसके लिए फैंस काफ़ी एक्ससाइटेड है। बता दें, पहले भी तेजस्वी कई हिट रियलिटी शोज़ जैसे बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं और अपनी परफॉर्मेंस और पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो अब सोशल मीडिया…

Tejasswi Prakash Injury: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में नज़र आने वाली है। ख़ास बात ये है कि लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 में उनके साथ उनके पार्टनर कारण कुंद्रा भी दिखाई देंगे, जिसके लिए फैंस काफ़ी एक्ससाइटेड है। बता दें, पहले भी तेजस्वी कई हिट रियलिटी शोज़ जैसे बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं और अपनी परफॉर्मेंस और पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Bigg Boss Winner: ‘बिग बॉस 15’ की बनी थी विनर

Bigg Boss Winner
Bigg Boss Winner (Social Media)

बता दें, तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 में शानदार गेम खेलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस दौरान उनकी परफॉर्मेंस, मज़ाकिया अंदाज़ और ओवरऑल जर्नी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इससे पहले वह रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की भी कंटेस्टेंट रह चुकी थीं, जहाँ उनकी कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी।

Bigg Boss Winner
Bigg Boss Winner (Social Media)

हालांकि खतरों के खिलाड़ी में उनकी जर्नी अचानक तब खत्म हो गई, जब एक खतरनाक स्टंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। स्टंट करते समय तेजस्वी की आंख के पास ब्लड वेसल्स फट गए थे। इस दौरान उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने तुरंत शो छोड़ना पड़ा।

Bharti Singh Podcast: भारती सिंह के पॉडकास्ट सुनाया किस्सा

हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचीं तेजस्वी ने इस हादसे को याद करते हुए बताया कि वो दौर उनके लिए कितना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह इतनी बुरी तरह घायल हुई थीं कि हालात लगभग जानलेवा बन गए थे। तेजस्वी ने कहा, “शायद पहली बार रोहित सर ने किसी कंटेस्टेंट का स्टंट बीच में रुकवाया होगा। मेरी आंखों की नसें फट गई थीं। मैं इतनी घायल हो गई थी कि सब डर गए थे। इसके बावजूद मैं शो छोड़ने को तैयार नहीं थी।”

उन्होंने बताया कि उनकी माँ ने उन्हें शो छोड़ने के लिए मना लिया। तेजस्वी ने कहा, “मम्मी ने कहा अगर शो नहीं छोड़ा तो मैं वहीं आ जाऊंगी। यह सिर्फ एक शो है, तुम अपनी जान जोखिम में मत डालो लेकिन मैं सोच रही थी कि जो भी हो, अपना 100% देकर ही जाना है।”

Tejasswi Prakash Injury: ‘मरने का एहसास’

Tejasswi Prakash Injury
Tejasswi Prakash Injury (Social Media)

तेजस्वी ने उस डरावने पल को याद करते हुए कहा कि स्टंट के दौरान उन्हें अचानक ब्लैकआउट हो गया था। वह बेहोश हो गई थीं और उन्हें लगा कि शायद उनकी जान चली गई है। उन्होंने कहा “मुझे अंधेरा दिखाई दिया और लगा कि मैं मर गई हूँ। मुझे याद तक नहीं था कि मैं शो में हूँ। ऐसा लग रहा था जैसे मैं किसी सपने में हूँ।” तेजस्वी ने बताया कि बेहोशी के दौरान उन्हें एक सफेद रोशनी दिखाई दी, जिसे वह फॉलो करने लगीं। इसी को लेकर उन्होंने ‘मृत्यु जैसा एहसास’ होने की बात कही।

आंखें पड़ गई थी लाल

“मैं उस सफेद लाइट के पीछे तैरती हुई जा रही थी। तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं पानी में हूँ और ऊपर की तरफ तैर रही हूँ। जैसे ही मैं ऊपर पहुंची, रोहित सर ने स्टंट रुकवा दिया।” तेजस्वी ने आगे बताया कि उन्हें पानी से बाहर निकाला गया तो वह सभी को देखकर समझ नहीं पा रही थीं कि क्या हो रहा है। उन्हें बताया गया कि यह ‘टिकट टू फिनाले’ का स्टंट था।

bharti singh podcast
bharti singh podcast (Social Media)

तेजस्वी ने कहा, “मैंने रोहित सर से कहा कि मुझे लगा मैं मरने वाली हूँ। मेरी आंखें पूरी तरह लाल पड़ चुकी थीं। हालत इतनी खराब थी कि मैं तुरंत भारत वापस भी नहीं आई, क्योंकि डॉक्टर ने कहा था कि फ्लाइट में बैठने पर ब्लड वेसल्स और फट सकते हैं।”

फैंस कर रहे तारीफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

हालांकि इस पूरे एक्सपीरयंस के बाद तेजस्वी की हालत ख़राब ज़रूर हो गई थी लेकिन उनकी हिम्मत और प्रोफेशनलिज़्म की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। रियलिटी शो में अपनी परफॉर्मेंस और दिल जीतने वाले अंदाज़ की वजह से तेजस्वी आज भी दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस बनी हुई हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें ‘लाफ्टर शेफ 3’ में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। बता दें, इससे पहले तेजस्वी “सेलिब्रिटी मास्टर शेफ” में भी नज़र आ चुकी है, जहां उन्होंने सभी को अपने खाने से हैरान कर दिया था। अब उनको लेकर फैंस की उम्मीदें और कई ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Mridul Tiwari : बिग बॉस 19’ से बाहर आते ही दूल्हा बनेंगे मृदुल तिवारी? 7 मार्च को लेंगे सात फेरे

Yashika Jandwani