Thalapathy Vijay Net Worth 2026: तमिलनाडु के चुनावी नतीजों में थलपति विजय की पार्टी TVK की आंधी नजर आई जहां अन्य पार्टियों के कई दिग्गजों को धूल चटा दी है। TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल कर ली है लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर है। इसी बीच थलपति विजय के नाम की चर्चा हर जगह हो गई है। उन्होंने फिल्मी दुनिया से अपना करियर शुरू किया था और बाद में 2 फरवरी 2024 को तमिलगा वेत्री कड़गम नाम से पार्टी बनाई थी।
Thalapathy Vijay Net Worth 2026: कई सुपरस्टार फिलमों में काम किया

फिल्मी दुनिया से अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कई सुपरस्टार फिलमों में काम किया है जो काफी हिट रही है। लगभग दो साल पहले राजनीति में एंट्री की और अपनी नई पार्टी का गठन किया। दो साल पहले नई पार्टी TVK ने तमिलनाडु के 2026 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर दी है और CM स्टालिन समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं को चुनावी रण में हरा दिया है। राजनीति करियर से पहले उनका फिल्मी दुनिया में भी शानदार प्रदर्शन रहा और आज उनकी करोड़ों की नेटवर्थ है।
फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से डेब्यू
थलपति विजय के नाम से चर्चित का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है और उनका जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। 18 साल की उम्र में फिल्म ‘नालैया थीरपू’ से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था और करियर की शुरूआत की थी। अब तक उन्होंने 69 फिल्मों में काम किया है और अपनी पहचान बना ली है। इसी अंदाज में वह तमिल सिनेमा के ‘थलपति’ बन गए है और अब राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ दी है।
Thalapathy Vijay Net Worth: 600 करोड़ की नेटवर्थ
थलपति विजय करोड़ों की संपत्ति के मालिक है और चुनावी एफिडेफिट में 600 करोड़ की नेटवर्थ बताई थी। जिसमें 400 करोड़ चल संपत्ति है और करीब 198 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। करोड़ों की नेटवर्थ के साथ ही सोने-चांदी की भी भरमार है। उनके पास लगभग 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के चांदी भी है। उनकी करोड़ों की कमाई सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं ब्लकि ब्रांड एंबेसडर और रियल एस्टेट में निवेश से हुई है।
Thalapathy Vijay Net Worth: कई लग्जरी कारों का मेला

करोड़ों की संपत्ति के साथ ही विजय थलपति के पास लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच आलीशान बंगला भी है साथ ही कई लग्जरी कारों का मेला भी है। बता दें कि उनके पास Lexus, BMW 530d, Toyota Vellfire और BMW i7 जैसी लग्जरी कार शामिल है और खेती की जमीन भी है।


Download Android App
Download iOS App




