BJP Kalita Maji Success Story: पश्चिम बंगाल में BJP की आंधी ने TMC का किला ढहा दिया है और विधानसभा चुनाव के परिणाम में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हर तरफ भगवा लहर नजर आ रही है। इसी बीच चुनावों में कई दिग्गज नेताओं के जीतने के साथ ही BJP नेता कलिता माझी चर्चा का केंद्र बन गई है। बता दें कि कलिता माझी ने ऑसग्राम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उन्हें लगभग 1,07,692 वोट मिले और जीत हासिल की। उनका यह सफर घरों में बर्तन धोने से लेकर विधायक बनने तक का रहा है। जानते है उनकी पूरी कहानी के बारे में..
BJP Kalita Maji Success Story: कलिता माझी की शानदार जीत

BJP नेता कलिता माझी की शानदार जीत के बाद वह चर्चा में बनी हुई हैं क्योंकि विधायक बनने से पहले वह 4 घरों में काम करती थी और बर्तन धोया करती थी। इस काम के लिए उन्हें सिर्फ 2500 रुपये मिलते थे लेकिन उनका सफर बर्तन धोने से लेकर विधायक बनने तक पहुंच गया है। चुनाव परिणामों में उन्हें 1,07,692 वोट मिले और बंपर वोट मिलने के बाद उन्होंने TMC उम्मीदवार श्यामा प्रसन्ना लोहार को 12,535 वोटों के अंतर से हरा दिया है और अब विधायक बन गई है।
कलिता माझी की प्रचंड जीत की कहानी
कलिता माझी की प्रचंड जीत की कहानी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही क्योंकि सीमित संसाधन होने और घरेलू कामकाज और सिर्फ 2500 की कमाई के बाद भी TMC के गढ़ में TMC के नेता को हरा देना एक बड़ी जीत साबित हो गई है। यह चुनावी जीत एक आम आदमी के लिए सामाजिक आर्थिक तरक्की का बड़ा उदाहरण बन गई है और अपनी मेहनत के दम पर घरेलू सहायक से विधायक बनने का सफर पूरा कर लिया है।
Kalita Maji Success Story: कलिता माझी 10 सालों से राजनीति में एक्टिव

कलिता माझी को BJP ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भी भरोसा जताया था लेकिन इस दौरान वह लगभग 12000 वोटो के अंतर से हार गए थी। BJP ने एक बार फिर कलिता माझी पर भरोसा जताते हुए दोबारा उम्मीदवार बनाया और उन्होंने इस विश्वास पर प्रचंड जीत हासिल कर दी है। बता दें कि कलिता माझी पिछले 10 सालों से राजनीति में एक्टिव है और राजनीति करियर की शुरूआत बूथ-स्तर की कार्यकर्ता के रूप में की थी।


Download Android App
Download iOS App




