West Bengal CM Race Name: पश्चिम बंगाल में BJP की लहर में TMC पार्टी उड़ गई है जहां CM ममता खुद अपनी सीट से हार गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ो के अनुसार बंगाल की 293 सीटों पर BJP ने 206 सीट पर प्रचंड जीत हासिल की है और TMC ने 81 सीटों पर जीत हासिल की है। बंगाल में भगवा लहर और कमल खिलने के बाद अब CM कौन बनेगा इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। CM रेस में 5 बड़े नाम शामिल है विस्तार से जानते है।
West Bengal CM Race Name: दिलीप घोष का नाम चर्चा में

बंगाल की राजनीति में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम चर्चा में है और वह अपने बयान और जमीनी स्तर पर कार्य को लेकर BJP की पकड़ को मजबूत बनाते हुए आए है। इनके कार्यकाल के दौरान BJP ने 2019 के लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया था और अब 2026 के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिलीप घोष के नाम की चर्चा तेज हो गई है।
प्रबल दावेदार सुवेंदु अधिकारी
बंगाल CM में सबसे ज्यादा प्रबल दावेदार सुवेंदु अधिकारी BJP का चर्चित चेहरा है और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के चुनाव में भबानीपुर से CM ममता को लगभग 15 हजार वोटों से हरा दिया है और नंदीग्राम सीट से भी जीत हासिल की है। CM पद की रेस में इनका नाम सबसे आगे बना हुआ है।
West Bengal Election 2026: महिला नेता अग्निमित्रा पॉल

BJP का फायर ब्रांड महिला नेता अग्निमित्रा पॉल बेबाक नेताओं में से एक है और BJP महिला CM बनाने का दांव भी खेल सकती है इसलिए अग्निमित्रा पॉल का नाम भी CM पद की रेस में सबसे आगे बना हुआ है। यह बीजेपी की आसनसोल दक्षिण से विधायक है और मतगणना से पहले ही बयान दिया था कि बंगाल में BJP की सुनामी आने वाली है।
West Bengal Election 2026: बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य
समिक भट्टाचार्य का नाम भी CM पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है यह अभी बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी को मजबूत करने, रणनीति बनाने के लिए सबसे अहम माना जाता है। मतगणना से पहले ही समिक भट्टाचार्य ने बयान दिया था कि TMC ने अपनी हार मान ली है।
ALSO READ: बंगाल चुनाव परिणाम से पहले बंगाल में हिंसा, TMC के चरुलिया ऑफिस को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले


Download Android App
Download iOS App




