Breaking! बंगाल चुनाव परिणाम से पहले बंगाल में हिंसा, TMC के चरुलिया ऑफिस को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले

Summary :

TMC Jamuria Office Set on Fire : पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की संभावनाओं में दिखाई दे रही हैं. ऐसे में बड़ी खबर बंगाल से आ रही है, अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. जामुड़िया के चुरुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. टीएमसी कार्यालय जलकर हो गया राख ​घटना सोमवार (4 मई) को हुई, जब मतगणना…

TMC Jamuria Office Set on Fire : पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की संभावनाओं में दिखाई दे रही हैं. ऐसे में बड़ी खबर बंगाल से आ रही है, अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. जामुड़िया के चुरुलिया इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

टीएमसी कार्यालय जलकर हो गया राख

​घटना सोमवार (4 मई) को हुई, जब मतगणना के रुझानों के बीच चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गयीं. देखते ही देखते पूरा कार्यालय जलकर खाक हो गया. टीएमसी नेतृत्व ने सीधा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने जान-बूझकर इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.

रुझानों बाद राज्य में माहौल बदला

बता दें, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चुनाव के नतीजे लगभग पटल पर हैं. राज्य में डायनेमिक्स बदल गए हैं और तृणमूल कांग्रेस हारती दिखाई दे रही है. वहीँ भाजपा बहुमत से सरकार बनाते दिखाई दे रही है. ऐसे में बदले माहौल के मद्देनजर यह घटना चुनाव बाद हिंसा के तौर पर देखी जा रही है.

इलाके में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात

हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. प्रशासन की ओर से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. बहरहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति है. सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को टाला जा सके.

यह भी पढ़ें – ‘डरो मत, TMC की ही जीत होगी…’, मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने किया दावा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।