Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना के बीच अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आखिरी राउंड में जीत हासिल करेगी। वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़त के बीच कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के घर के सामने जय श्री राम के नारे लगाए। ममता बनर्जी ने सोमवार को मतगणना के दौरान एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि “अंततः तृणमूल कांग्रेस की ही जीत होगी”।
उन्होंने दोपहर करीब 12.30 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर यह संदेश पोस्ट किया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार 190 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे थे।
West Bengal Chunav Results 2026: मतगणना के बीच कार्यकर्ताओं को संदेश
ममता बनर्जी ने कहा कि आज बंगाल के लिए बहुत अहम दिन है। उन्होंने लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने राज्य की पहचान और जनता के लिए वोट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और “मा-माटी-मानुष” उनके लिए सिर्फ नारा नहीं, बल्कि उनकी सोच और भावना है।
मतगणना पर सियासी घमासान
तृणमूल प्रमुख ने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से अपील की कि वे मतगणना अंत तक मतगणना केंद्रों को न छोड़ें। “यह भाजपा की योजना है। मैं रविवार से यही कहती आ रही हूं। शुरुआती दौर में यह दिखाया जाएगा कि भाजपा के उम्मीदवार अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं। मैंने सुना है कि लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों में पहले दो-तीन दौर की मतगणना के बाद मतगणना रोक दी गई है।
Mamata Banerjee Statement: “TMC के उम्मीदवार 100 अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं”
उन्होंने केंद्रीय बलों पर राज्य के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान करने और उन पर हमला करने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा, “विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले ही कई मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार 100 अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं, जिनकी घोषणा वे नहीं कर रहे हैं। वे पूरी तरह से गलत जानकारी फैला रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग अपनी मनमानी कर रहा है।”
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
Mamata Banerjee on Election Results: “सूर्यास्त के समय हम जीतेंगे”
उन्होंने चुनाव आयोग पर पूरे चुनाव में केंद्रीय और राज्य बलों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “अभी तो राज्य पुलिस भी चुनाव आयोग के नियंत्रण में है। लेकिन मैं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से निडर होने का अनुरोध करती हूं। अंत तक अपने-अपने मतगणना केंद्रों, मतगणना कक्षों और मतगणना मेजों पर डटे रहें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि सूर्यास्त के समय हम जीतेंगे।”
उनके अनुसार, अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सब आपके साथ हैं। अंत में हमारी ही जीत होगी। निश्चिंत रहें। डरो मत। शेरों की तरह अंत तक लड़ो।”
Also Read: बंगाल में मुरझाएगा TMC का फूल? शुरूआती रुझानों में BJP को बढ़त, जानें कितनी सीटों पर आगे


Download Android App
Download iOS App




