बंगाल में मुरझाएगा TMC का फूल? शुरूआती रुझानों में BJP को बढ़त, जानें कितनी सीटों पर आगे

Summary :

BJP vs TMC IN Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज 294 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और शुरूआती रुझान भी आने लग गए है। इन रुझानों के आधार पर BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है साथ ही भारी उतार चढ़ाव भी जारी है। इन्हीं उतार चढ़ाव के बीच बंगाल में BJP की लहर नजर आ रही है और TMC ने भी कड़ी टक्कर दी है। वहीं साल 2021 के चुनावों के परिणामों में BJP को सिर्फ 77 सीट मिली थी लेकन अब 2026 के चुनावों के शुरूआती रुझानों में BJP ने…

BJP vs TMC IN Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज 294 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और शुरूआती रुझान भी आने लग गए है। इन रुझानों के आधार पर BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है साथ ही भारी उतार चढ़ाव भी जारी है। इन्हीं उतार चढ़ाव के बीच बंगाल में BJP की लहर नजर आ रही है और TMC ने भी कड़ी टक्कर दी है। वहीं साल 2021 के चुनावों के परिणामों में BJP को सिर्फ 77 सीट मिली थी लेकन अब 2026 के चुनावों के शुरूआती रुझानों में BJP ने 160 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।

BJP vs TMC IN Bengal Election 2026: 160 सीटों पर शुरुआती बढ़त

BJP vs TMC IN Bengal Election 2026
BJP vs TMC IN Bengal Election 2026 (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 160 सीटों पर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि बंगाल में बहुमत के लिए 148 का आंकड़ा पार करना पड़ेगा। अभी शुरूआती रुझानों में BJP ने मजबूत पकड़ बना ली है।

Bhowanipore Seat: भाबानीपुर में मुकाबला शुरुआती दौर में करीबी

इस बीच, पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भबानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के दौरान अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर दावा करते हुए कहा कि शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि भाबानीपुर में मुकाबला शुरुआती दौर में करीबी हो सकता है, लेकिन उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मतगणना के और दौर के बाद वह बढ़त हासिल कर लेंगे।

2021 Election Results: 2021 का चुनावी नतीजा

2021 Election Results
2021 Election Results (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 91.66% मतदान के साथ अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 93.19% था, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 92.47% हो गया।

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 294 में से 213 सीटें जीतकर निर्णायक जीत हासिल की, जिसमें उन्हें लगभग 48 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 77 सीटों और लगभग 38 प्रतिशत वोटों के साथ प्रमुख विपक्षी दल बनकर सामने आई थी। इस बार वोटों की गिनती के बाद सभी नतीजे शाम तक सामने आ जाएंगे।

ALSO READ: बंगाल के बाकुंर में BJP-TMC कार्यकर्ताओं की झड़प

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।