Election Results 2026 LIVE Updates: आज पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल सहित प्रमुख राज्यों में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती के लिए मंच तैयार है। पुडुचेरी में, भले ही यह छोटा राज्य है, लेकिन मुकाबला महत्वपूर्ण बना हुआ है। भाजपा के नेतृत्व वाला NDA अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने का लक्ष्य रख रहा है।
डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी
सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम द्वारा मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में, सबसे कड़ा चुनावी मैदान है जहां BJP और TMC के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और इस दौरान किसकी सरकार बनेगी यह मतगणना के बाद साफ हो जाएगा।
Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: बंगाल में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
May 4, 2026 8:47 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 146 सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं अभी 62 सीटों पर गिनती जारी है। इसके साथ ही TMC 58 सीटें जीत चुकी है।
Election Results 2026 LIVE Updates: पुदुचेरी में AINRC ने 12 सीटों पर हासिल की जीत, सरकार बनाने के लिए 16 सीट पर बहुमत होना अनिवार्य
May 4, 2026 8:32 pm
पुदुचेरी चुनाव में All India N.R. Congress - AINRC को 12 सीटें हासिल हुई है। वहीं DMK को 4 और BJP को 4 और TVK को 4 सीटें हासिल हुई है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 16 सीट पर बहुमत होना अनिवार्य है।
Election Results 2026 LIVE Updates: केरल में कांग्रेस ने 60 सीटों पर हासिल की जीत, सरकार बनाने के लिए 71 सीट पर बहुमत होना अनिवार्य
May 4, 2026 8:27 pm
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे फाइनल हो गए हैं। इस दौरान काग्रेस को 60 सीटों पर जीत हासिल हुई है, वहीं CPI(M) को 26, IUML ,22, 8 सीट हासिल की है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 71 सीट पर बहुमत होना जरूरी है।
Election Results 2026 LIVE Updates: हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से छठी पर जीता चुनाव, कांग्रेस की बिदिशा नियोग को 89434 वोटों से हराया
May 4, 2026 8:00 pm
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से छठी पर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने इस बार 2026 के चुनाव में कांग्रेस की बिदिशा नियोग को 89434 वोटों से हराया।
Bengal Election Result 2026 live : अपनी दोनों सीटों पर जीत गए आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर
May 4, 2026 6:56 pm
मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने ऐतिहासिक करिश्मा कर दिखाया है। चुनाव आयोग के अंतिम नतीजों के अनुसार, कबीर ने दो सीटों से चुनाव लड़कर दोनों पर ही बड़ी जीत दर्ज की है। वे रेजीनगर और नोवादा दोनों सीटों से जीते हैं. रेजीनगर सीट पर उन्होंने 58,876 मतों के विशाल अंतर से प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी, जबकि नोवादा सीट पर भी 27,943 वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया। यह जीत न केवल भाजपा और टीएमसी के लिए बड़ा झटका है, बल्कि हुमायूं कबीर के बढ़ते राजनीतिक कद का प्रमाण भी है।
Bengal Election Result 2026 : कौन हैं कांग्रेस के एकमात्र प्रत्याशी जिसने बंगाल में पार्टी का खाता खोला
May 4, 2026 6:43 pm
बंगाल में कांग्रेस ने मात्र एक सीट जीती है. यह सीट मोताब शैख़ ने जीती है. मोताब ने मात्र 8 हजार के मार्जिन से फरक्का सीट निकाली है. उन्होंने कुल 63050 वोट हासिल किए. दूसरे नम्बर पर भारतीय जनता पार्टी के सुनील चौधरी रहे. उन्होंने करीब 54 हजार वोट हासिल किए.
Bengal Election Result 2026 live : 78,188 के बड़े मार्जिन से जीते जॉयल मुर्मू, हबीबपुर सीट से अमल किस्कू को हराया
May 4, 2026 6:38 pm
बंगाल में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. इस बीच कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीता है. इसमें एक नाम जॉयल मुर्मू का है. जो हबीबपुर सीट से लड़ रहे थे. जॉयल ने करीब 78 हजार वोटों से अमल किस्कू को हराया है.
Kerala Election 2026 Result live : केरल में भाजपा ने जीती 3 सीटें, राजीव चन्द्रशेखर ने करीब 5 हजार वोटों से CPI (M) प्रत्याशी सीवनकुट्टी को हराया
May 4, 2026 6:29 pm
भाजपा ने केरल में 3 सीटें जीत ली हैं. यह पार्टी के लिए भले अच्छा रिजल्ट न हो मगर राज्य में बढ़ते दायरे के रूप में सुकून देने वाली बात जरूर है. बता दें, नेमम विधानसभा सीट से पार्टी के राज्य अध्यक्ष राजीव चन्द्र शेखर ने करीब 5 हजार मतों से अपनी सीट सुरक्षित कर ली है. वहीं कज्जाकूटम सीट से मुरलीधरन ने बहुत कम मार्जिन से जीत दर्ज की है. वे करीब साधे 4 सो वोटों से जीते हैं. वहीं बात की जाए चात्त्तन्नूर सीट की तो यहां पर बी बी गोपकुमार ने करीब 4 हजार 300 वोटों से जीत दर्ज की है.
Kerala Election Result 2026 : लगभग 19 हजार वोटों से पिनाराई विजयन ने जीती धर्मदम सीट, मगर राज्य में सत्ता पलटी
May 4, 2026 6:22 pm
केरल में लेफ्ट का अंतिम गढ़ ढह गया है. मगर CPI (M) के लिए राहत वाली बात यह है कि उनके नेता पिनराई विजयन अपनी सीट बचा ले गए हैं. बता दें उन्होंने INC के अब्दुल रशीद को करीब 19 हजार वोटों से पटखनी दी है. उन्होंने पहले नंबर पर रह कर 85614 वोटों से अपनी सीट सुरक्षित कर ली है.
Assam Election 2026 : गुवाहाटी सेन्ट्रल से भाजपा के विजय कुमार गुप्ता की बड़ी जीत, कुंकी चौधरी को 61 हजार से अधिक वोटों से हराया
May 4, 2026 6:14 pm
असम में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया है. रुझानों में पार्टी लगभग 82 सीटों पर आगे हैं, जिसमें कई सीटें जीत भी ली हैं. ऐसे में गुवाहाटी सेन्ट्रल से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की है. इस सीट पर असम जातीय परिषद की कुंकी चोधरी को हरा कर वे जीत चुके हैं. उन्हें 1 लाख से अधिक वोट मिले हैं.
असम में दिसपुर सीट से जीते प्रद्युत बोरदोलोई, मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को 49667 से हराया
May 4, 2026 6:02 pm
असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी बहुमत की और बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी ने 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दिसपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को 49667 से हराया।
Tamil Nadu Election Result 2026 : कोलाथुर सीट से हारे M. K. Stalin, TVK के वी. एस. बाबू ने हराया
May 4, 2026 2:42 pm
तमिल नाडु विधानसभा सीट से बड़ी खबर आ रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से हार चुके हैं. एम के स्टालिन की यह मजबूत सीट रही है, जहां से उन्हें हार मिली है. उन्हें हराने वाली पार्टी TVK पूरे राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है.
असम के CM हिमंता बिस्वा प्रचंड वोट बढ़त से आगे चल रहे है.
May 4, 2026 2:26 pm
असम के CM हिमंता बिस्वा 51 हजार वोटों से आगे चल रहे है और 11वें राउंड तक 74,105 वोटों की बढ़त बना ली है.
असम में जोरहाट सीट से BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी की जीत कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगई की हार,
May 4, 2026 2:22 pm

असम में जोरहाट सीट से BJP उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी की जीत दर्ज की गई है. इन्हें 69,439 वोट मिले है और गौरव गोगई को 23,182 वोट से हरा दिया है
TVK की लहर, थलापति विजय को कांग्रेस ने भेजा न्योता
May 4, 2026 1:53 pm
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK की रुझानों में आंधी नजर आ रही है.इसी बीच कांग्रेस ने अब न्योता भेज दिया है.
आज शाम को BJP मुख्यालय जा सकते है PM मोदी
May 4, 2026 12:04 pm
5 राज्यों में चुनावी नतीजे के बाद पीएम मोदी आज शाम जश्न मनाने के लिए BJP मुख्यालय में जा सकते है.
बाकुंर में BJP-TMC कार्यकर्ताओं की झड़प, मतगणना केंद्र के बाहर भिड़े
May 4, 2026 11:34 am
बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बांकुरा मतगणना केंद्र के बाहर यह झड़प हुई है.
शुरूआती रुझानों में TVK पार्टी का तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय के घर सुरक्षा बढ़ाई
May 4, 2026 11:05 am
टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय तिरुचिरापल्ली का शुरूआती रुझानों में शानदार प्रदर्शन नजर आ रहा है और अब उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से भाजपा आगे
May 4, 2026 10:06 am
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से BJP बढ़त बनाए हुए है. भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव को 900 से ज्यादा वोट मिल चुके है.
शुरूआती रुझानों में TVK पार्टी का शानदार प्रदर्शन
May 4, 2026 9:58 am
टीवीके प्रमुख और पूर्व अभिनेता विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर सीटों से भी चुनाव लड़ रहे हैं, और आज शुरूआती रुझानों के प्रदर्शन और तमिलनाडु में उनकी पार्टी TVK शानदार प्रदर्शन कर रही है।
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता बरकरार रखेगा
May 4, 2026 9:54 am
केरलम सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि शुरुआती बैलेट पोस्टल के रुझान उम्मीदों के अनुरूप हैं, और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता बरकरार रखेगा।
5 राज्यों के चुनावों की मतगणना जारी, कई पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर
May 4, 2026 8:32 am
भारी सुरक्षा के बीच 5 राज्यों के चुनावों की मतगणना जारी है और कांटे की टक्कर जारी है.
Election Results 2026 LIVE Updates: सुबह 8 बजे रुझान आने शुरू हो गए है
May 4, 2026 8:12 am
पोस्टल बैलेट खुल गए है और लगभग सभी राज्यों से रुझान आने शुरू हो गए है.
Election Results 2026 LIVE Updates: सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी
May 4, 2026 7:31 am
सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ प्रक्रिया शुरू होगी.


Download Android App
Download iOS App




