बंगाल में सियासी हलचल तेज, 10 मई से पहले शपथ लेगी नई BJP सरकार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Summary :

Bengal Government Formation 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि नई सरकार 10 मई से पहले शपथ ले सकती है। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, इसलिए इस तारीख को खास माना जा रहा है। इसलिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस दिन शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं के नाम की चर्चा हो रही…

Bengal Government Formation 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि नई सरकार 10 मई से पहले शपथ ले सकती है। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, इसलिए इस तारीख को खास माना जा रहा है। इसलिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस दिन शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं के नाम की चर्चा हो रही है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा विधायकों की बैठक के लिए जल्द ही कोलकाता पहुंच सकते हैं।

बंगाल का अगला CM कौन?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि बंगाल का सीएम बंगाली ही बनेगा। उन्होंने अप्रैल में कहा था, मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्म लिया और यहीं से शिक्षा हासिल किया हुआ होगा और बंगाली बोलता होगा। चर्चा ये भी है कि बंगाल में भाजपा राज्य की कमान किसी महिला को भी सौंप सकते हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से कोई ऐलान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री की रेस में ये 5 नाम 

फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस को लेकर इन 5 नामों की चर्चा हो रही है। इनमें शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, समिक भट्टाचार्य और उत्पल ब्रह्मचारी का नाम शामिल है।

CM की रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी चल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है ये बताई जा रही है कि वह एकमात्र भाजपा के ऐसे उम्मीदवार है, जो 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इसकी एक और वजह है कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार 2 बार उन्हीं के गढ़ से हराया है।

बीजेपी ने ढहाया TMC का किला

आपको बता दें कि बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया है, वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमटकर रह गई। जबकि ममता बनर्जी खुद अपने गढ़ भवानीपुर से चुनाव हार गई हैं।

चुनाव में मिली करारी हार के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं और 100 सीटों पर मतगणना में धांधली की बातें कही हैं।

Also Read: बंगाल में खिल गया कमल, अब कौन बनेगा CM? सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल समेत रेस में ये 5 नाम सबसे आगे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।