Delhi Waterlogging Prevention: दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने सोमवार को सिविल लाइंस जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तिमारपुर के बी.डी. एस्टेट में मुख्यमंत्री विकास निधि से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने तय समयसीमा में काम पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को कम से कम परेशानी हो।
मानसून पूर्व तैयारियां और जलभराव पर नकेल
मानसून को देखते हुए आयुक्त ने हकीकत नगर और मुखर्जी नगर स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे करने और डी-सिल्टिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने को कहा, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो।


Download Android App
Download iOS App




