Thalapathy Vijay अपनी हालिया एक्शन थ्रिलर ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) के साथ सिनेमाघरों में कदम जमा चुके हैं। एक्टर ने एक बार फिर अपने फैंस का खूब मनोरंजन करने का मन बना लिया है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन कमाई में कोई कमी नहीं है। ‘बाहुबली’, ‘2.0’, ‘जेलर’ और ‘पोन्नियिन सेलवन’ को पछाड़कर सफल तमिल ओपनर बन गई है। थलपति विजय की ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमई की है और बड़े रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। गुरुवार को अच्छी शुरुआत के साथ फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
- थलपति विजय अपनी हालिया एक्शन थ्रिलर ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) के साथ सिनेमाघरों में कदम जमा चुके हैं
- गुरुवार को अच्छी शुरुआत के साथ फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की


Download Android App
Download iOS App



