Niharika Chouksey की बर्थडे पार्टी में पहुंची ‘ये रिश्ता’ की पूरी स्टार कास्ट, लेकिन Harshad Chopda ने दिखाया कुछ अलग ही अंदाज़

Summary :

बीते दिन स्टार प्लस एक्ट्रेस निहारिका चौकसे ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की जिमसे उनके कई को-फ्रेंड्स को देखा गया लेकिन उनके साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ की टीम के साथ की गई मस्ती ने सबका दिल ही चुरा लिया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले अभिमन्यु की बहन का रोल प्ले करने वाली निहारिका चौकसे ने बीते दिन देर रात तक अपनी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की जहा टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। लेकिन फिलहाल निहारिका स्टार प्लस के शो ‘फालतू’ में एक मैन लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही हैं।
इस शो में वो लीड रोल में हैं जिसे दर्शको का काफी प्यार मिल रहा हैं। बता दे कि निहारिका 20 अप्रैल को 18 साल की हो गई हैं। उनके इस बेहद ही खास मौके को और खास बनाने के लिए उन्होंने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी होस्ट की। जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी स्टार कास्ट भी पहुंची थी। 

पार्टी में शामिल हुए ये टीवी सेलेब्स
निहारिका के इस खास मौके को और भी ज़्यादा खास बनाने के लिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्टार्स भी पार्टी में शामिल हुए। जिसमें हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, करिश्मा सावंत, अमि त्रिवेदी जैसे कई स्टार्स मौजूद थे। उन्होंने पार्टी में मिलकर खूब रंग जमाया जिसकी कई तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 
बर्थडे गर्ल ने शेयर की पिक्चर्स

निहारिका ने अपने बर्थडे पार्टी की कई पिक्चर्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। जिसमें उनकी पार्टी में हुई तमाम मस्तीभरा माहौल नजर आ रहा है। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए निहारिका ने कैप्शन दिया, ‘पुराने दोस्त, नई यादें.’ जिससे पता चलता हैं कि रहे बेशक अलग हो जाये लेकिन कुछ साथ कभी नहीं छूटा करते। 
हर्षद चोपड़ा बने क्यूटी बॉय 
इस पार्टी की कुछ पिक्चर्स सामने आई हैं। जिसमें निहारिका के ऑफ स्क्रीन भाई बन चुके हर्षद चोपड़ा काफी क्यूट लुक में नजर आ रहे थे। साथ ही सभी सेलेब्स पार्टी एंजॉय करते दिखाई दे रहे थे। सेलेब्स ने पार्टी के दौरान साथ में कई पिक्चर्स भी क्लिक कराई। लेकिन पार्टी में सभी सेलेब्स ने जमकर एंजॉय करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर भी की। जिन्हें इंटरनेट के गलियारों पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके चहीते सेलेब्स को इस तरह एंजॉय करता देख काफी खुश हैं और तरह-तरह के कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। 

Desk Team