Pushpa 2 के पहले गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ का धमाकेदार प्रोमो OUT, Allu Arjun दिखाएंगे अपना जलवा

Summary :

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से लिरिकल प्रोमो रिलीज हो गया है. ये पहला टीजर होगा जहां पुष्पा 2 के ट्रैक की धुन सुनने को मिली है. मेकर्स ने बुधवार को शानदार टीजर और डायनामिक पोस्टर के साथ दर्शकों का दिन बना दिया है. इतना ही नहीं, पहले गाने की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. चलिए आपको भी दिखाते हैं ट्रेक का लिरिकल प्रोमो. अल्लू अर्जुन की फिल्म के पहले सिंगल का नाम ‘पुष्पा पुष्पा’ है. जैसा कि टाइटल से पता चलता है, यह गाना एक आकर्षक फुट-टैपिंग…

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से लिरिकल प्रोमो रिलीज हो गया है. ये पहला टीजर होगा जहां पुष्पा 2 के ट्रैक की धुन सुनने को मिली है. मेकर्स ने बुधवार को शानदार टीजर और डायनामिक पोस्टर के साथ दर्शकों का दिन बना दिया है. इतना ही नहीं, पहले गाने की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. चलिए आपको भी दिखाते हैं ट्रेक का लिरिकल प्रोमो. अल्लू अर्जुन की फिल्म के पहले सिंगल का नाम ‘पुष्पा पुष्पा’ है. जैसा कि टाइटल से पता चलता है, यह गाना एक आकर्षक फुट-टैपिंग गाना होने का वादा करता है जो अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पा राज’ को बयां करने में बेस्ट साबित होगा.इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है।

  • आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से लिरिकल प्रोमो रिलीज हो गया
  • ये पहला टीजर होगा जहां पुष्पा 2 के ट्रैक की धुन सुनने को मिली

कब रिलीज होगा ‘पुष्पा 2’ का पहला गाना

सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने कैप्शन दिया, # पुष्पा 2 फर्स्टसिंगल” पुष्पा पुष्पा “1 मई को 11:07 बजे होगा रिलीज. इसका मतलब ये कि Pushpa 2 से पहला गाना 1 मई को रिलीज होगा. तब फिल्म से तगड़े विजुअल्स भी देखने को मिल सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर मिला था तोहफा

फिल्म की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एक झलक दिखाई थी. जहां अल्लू अर्जुन के आकर्षक लुक ने लोगों को एक बार हैरान कर दिया था. फिर मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का लुक भी रिलीज किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Pushpa The Rule की रिलीज डेट

पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसे एक बार फिर सुकुमार ने निर्देशित किया है. साथ ही माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।